{"_id":"5cefb004bdec2207836096a1","slug":"rakhi-sawant-share-her-struggle-story-and-broke-down-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'दरवाजा बंद कर टैलेंट दिखाने को कहते थे प्रोड्यूसर', स्ट्रगल के दिनों को याद कर रो पड़ीं राखी सावंत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'दरवाजा बंद कर टैलेंट दिखाने को कहते थे प्रोड्यूसर', स्ट्रगल के दिनों को याद कर रो पड़ीं राखी सावंत
Thu, 30 May 2019 03:57 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 30 May 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
rakhi sawant
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राखी सावंत अक्सर किसी ना किसी कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में रहती हैं । इसी वजह से उन्हें कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कहा जाता है । राखी सावंत ने अपने दम पर बॉलीवुड में अलग मुकाम हासिल किया है । राखी एक बेहतरीन डांसर हैं और कैमरे को फेस करना उन्हें अच्छे से आता है ।
राखी सावंत
- फोटो : social media
राखी सावंत करीब 20 साल से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं लेकिन शायद ही किसी को उनका असली नाम पता हो । राखी का असली नाम नीरू भेड़ा है । फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर राखी सावंत रख लिया । हाल ही में राखी का एक वीडियो वायरल हो रहा है ।
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
इसमें राखी अपने स्ट्रगल के बारे में बताती नजर आ रही हैं । राखी कहती हैं, 'मैं घर से भागकर यहां आई थी । मैंने सब अपने दम पर किया । मेरा नाम तब नीरू भेड़ा था। जब मैं ऑडिशन देने जाया करती थी तो डायरेक्टर-प्रोड्यूसर मुझे अपना टैलेंट दिखाने के लिए कहते थे ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
rakhi sawant
- फोटो : file photo
'मैं तब नहीं जानती थी कि वो किस टैलेंट को दिखाने की बात कर रहे हैं । मैं तस्वीरें लेकर उनके पास जाती ताे वे दरवाजा बंद कर देते थे । मैं जैसे-तैसे वहां से बाहर निकलती थी ।' राखी ने ये भी बताया कि उनकी मां एक अस्पताल में आया का काम करती थीं ।
विज्ञापन
rakhi sawant
- फोटो : instagram
राखी ने बताया कि उन्होंने बहुत गरीबी के दिन देखे हैं । उन्होंने कहा, 'मेरी मां अस्पताल में आया थीं और वहां कचरा-पट्टी उठाती थीं । हमारे यहां खाने की भी दिक्कत थी । हम लोग छोड़ा हुआ खाना ढूंढकर खाते थे ।' अपनी कहानी बताते हुए राखी रोने लगती हैं । राखी का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है ।