{"_id":"5d036f548ebc3e5a0e46cca0","slug":"salman-khan-film-bharat-box-office-collection-day-9","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस पर 'भारत' ने 'बाजीराव मस्तानी' को पीछे छोड़ा, 9 दिन में कमाए इतने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉक्स ऑफिस पर 'भारत' ने 'बाजीराव मस्तानी' को पीछे छोड़ा, 9 दिन में कमाए इतने करोड़
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 14 Jun 2019 06:22 PM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान-कटरीना कैफ स्टारर फिल्म भारत अपनी रिलीज के नौवें दिन भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में 18वें स्थान पर पहुंचने में कामयाब रही। बुधवार 5 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने गुरुवार तक कुल 172 करोड़ 19 लाख रुपये की कमाई कर ली है। इस शुक्रवार को रिलीज हुई दोनों फिल्मों गेम ओवर और मेन इन ब्लैक इंटरनेशनल की ओपनिंग उम्मीद से काफी कम रहने का फायदा भारत को दूसरे हफ्ते में भी मिलता नजर आ रहा है।
Trending Videos
2 of 4
bharat film
- फोटो : social media
भारत ने अपनी रिलीज के पहले वीकएंड तक कुल 144 करोड़ 65 लाख रुपये कमाए। इसके बाद फिल्म का कारोबार सप्ताह के दिनों में भी कमोबेश ठीक ही रहा। फिल्म ने सोमवार को 8 करोड़ 83 लाख रुपये, मंगलवार को 7 करोड़ 65 लाख रुपये, बुधवार को 6 करोड़ रुपये और गुरुवार को 5 करोड़ छह लाख रुपये का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
Bharat film
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में अभी तक दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह की बाजीराव मस्तानी 171 करोड़ 10 लाख रुपये की कमाई के साथ 18वें नंबर पर थी। अब इस स्थान पर सलमान खान की भारत ने कब्जा कर लिया है।
सलमान खान की फिल्म भारत कमाई के मामले में सलमान खान की ही फिल्मों दबंग, दबंग 2, रेडी, ट्यूबलाइट, बॉडीगार्ड आदि फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है। कमाई के मामले में भारत से आगे सलमान खान की जो फिल्में हैं, उनमें एक था टाइगर, प्रेम रतन धन पायो, किक, सुल्तान, बजरंगी भाईजान और टाइगर जिंदा है शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X