फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKBKKJ: कभी खाने के लिए नहीं थे सलमान की फिल्म के इस म्यूजिक डायरेक्टर के पास पैसे, टॉयलेट में बिताए थे दिन

Thu, 27 Apr 2023 03:40 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Thu, 27 Apr 2023 03:40 PM IST
विज्ञापन
salman khan film kisi ka bhai kisi ki jaan music director ravi basrur struggle story know here
रवि बसरूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म से दबंग खान ने चार साल बाद पर्दे पर वापसी की है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को दर्शकों का मिलाजुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के गाने लोगों को काफी पसंद आए थे।

 
salman khan film kisi ka bhai kisi ki jaan music director ravi basrur struggle story know here
रवि बसरूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में बेहतरीन म्यूजिक देने का क्रेडिट म्यूजिक डायरेक्टर रवि बसरूर को जाता है। रवि की गिनती आज इंडस्ट्री  जाने माने म्यूजिक डायरेक्टरस में होती है, लेकिन एक समय ऐसा था कि उनके लिए यह सफर तय करना बिल्कुल आसान नहीं था। 

salman khan film kisi ka bhai kisi ki jaan music director ravi basrur struggle story know here
रवि बसरूर - फोटो : सोशल मीडिया

एक मीडिया संस्थान को दिए गए इंटरव्यू में रवि ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया है। संगीत की दुनिया में कदम रखने से पहले वो मूर्तियों की शिल्पकारी करने का काम किया करते थे। पैसों की तंगी होने चलते उन्होंने मजदूरी, सुनार और दर्जी  का काम भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan film kisi ka bhai kisi ki jaan music director ravi basrur struggle story know here
रवि बसरूर - फोटो : सोशल मीडिया

इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि अपने संघर्ष के दिनों में वो मूर्तियां बनाया करते थे। इसके बाद रात को पब और रेस्टोरेंट में म्यूजिक बजाया करते थे। उन्होंने कहा कि मेरी जिंदगी उस समय कठिन दौर से गुजर रही थी। मेरे पास काम नहीं था। इस बीच मैं बॉम्बे से मैंगलोर पहुंचा। अपने मुश्किल दिनों में उन्होंने सार्वजनिक शौचालय में गुजारा। उन्होंने आगे कहा कि उस समय मेरे पास पैसे नहीं थे। मैं मंदिर में खाना खाया करता था।

विज्ञापन
salman khan film kisi ka bhai kisi ki jaan music director ravi basrur struggle story know here
रवि बसरूर - फोटो : सोशल मीडिया
कहते हैं न कि हर रात की सुबह होती है। रवि बसरूर के दिन भी पलटे और  उन्हें एक दोस्त के जरिए रेडियो स्टेशन में 15 हजार की नौकरी मिल गई। अपने मेहनत और लगन के जरिए उन्होंने लंबा सफर तय किया। रवि को पहला ब्रेक अर्जुन ज्ञान के साथ फिल्म  उग्रम में मिला। इसके बाद उन्होंने यश स्टारर 'केजीएफ' में काम किया। अपनी बेहतरीन म्यूजिक से वो छा गए। इसके बाद अब उन्होंने 'किसी का भाई किसी की जान' में बेहतरीन म्यूजिक दिया है।

यह भी पढ़ें-  Fighter: बड़े स्तर पर हो रही फाइटर के क्लाइमैक्स सीन की तैयारी, ऋतिक-दीपिका इतने घंटे करेंगे शूटिंग
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed