फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus के चलते Salman Khan की राधे की रिलीज पर संकट के बादल, अक्षय कुमार को मिलेगा फायदा!

Tue, 07 Apr 2020 05:38 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 07 Apr 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan film Radhe release will be postponed and Akshay Kumar   film Laxmi Bomb will solo release due to Coronavirus
Salman Khan, Akshay Kumar - फोटो : amar ujala mumbai

कोरोना वायरस से उपजे हालात पर काबू पाने के लिए मुंबई समेत पूरे देश में शूटिंग बंद है। किसी भी तरह का फिल्म निर्माण का कार्य नहीं चल रहा है। हालात पर काबू पाने के लिए किए गए लॉकडाउन के फैसले के चलते सभी फिल्मों की रिलीज टाल दी गई है। इस स्थिति का असर आने वाली फिल्मों पर भी पड़ने के संकेत मिल चुके हैं। 

Salman Khan film Radhe release will be postponed and Akshay Kumar   film Laxmi Bomb will solo release due to Coronavirus
Radhe - फोटो : amar ujala mumbai

जानकारी के अनुसार ईद के मौके पर रिलीज होने वाली सलमान खान की फिल्म राधे पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। फिल्म के आखिरी चरण की शूटिंग अभी तक खत्म नहीं हो पाई है जिसके चलते इस फिल्म के तय समय पर रिलीज होने की संभावना कम ही नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार अगर लॉकडाउन नहीं होता तो अभी सलमान खान की फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा होता। 

Salman Khan film Radhe release will be postponed and Akshay Kumar   film Laxmi Bomb will solo release due to Coronavirus
Radhe - फोटो : social media

हालांकि फिल्म के आखिरी शेड्यूल की करीब आठ से दस दिनों की शूटिंग बाकी है और हाल फिलहाल में इसके शुरू होने की संभावना भी कम ही नजर आ रही है। इसमें सलमान खान और दिशा पाटनी का एक गाना और कुछ पैचवर्क शुमार हैं।  पुरानी योजना के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग मार्च के अंत तक खत्म किए जाने की योजना थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan film Radhe release will be postponed and Akshay Kumar   film Laxmi Bomb will solo release due to Coronavirus
लक्ष्मी बॉम्ब, राधे - फोटो : Social Media

वहीं दूसरी तरफ लॉकडाउन के चलते वीएफएक्स स्टूडियो और दूसरी महत्वपूर्ण जगह भी बंद हैं इस वजह से जो सीन्स शूट किए जा चुके हैं उनका पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी नहीं हो सका है। अगर 14 अप्रैल को लॉक डाउन खत्म भी हो जाता है और शूटिंग शुरू हो जाती है तो भी 22 मई से पहले पहले तक सभी काम निपटा कर फिल्म रिलीज करना बड़ी चुनौती होगी।

विज्ञापन
Salman Khan film Radhe release will be postponed and Akshay Kumar   film Laxmi Bomb will solo release due to Coronavirus
Salman Khan, Akshay Kumar - फोटो : file photo

हालांकि इस स्थिति में अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बम को सोलो रिलीज का मौका मिल सकता है। दरअसल सलमान और अक्षय की फिल्में ईद पर एक साथ टकराने वाली हैं। लेकिन राधे की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है तो वहीं अक्षय की फिल्म की शूटिंग मार्च की शुरुआत में ही खत्म हो चुकी है। इस वजह से रिलीज करने की रेस में अक्षय को बढ़ोतरी प्राप्त है। इस सूरत में अगर सलमान खान की फिल्म की रिलीज डेट में तब्दीली होती है तो अक्षय की फिल्म टकराव से बच सकती है। 

पढ़ें: कोरोना को मात देने के बाद भी जारी हैं कनिका कपूर की मुसीबतें, जानें किस वजह से अब पुलिस करेगी पूछताछ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed