शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की जब भी कोई नई तस्वीर आती है सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही उनके फैंस की संख्या लाखों में है। सुहाना की एक और तस्वीर आई है जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।
कैमरे के सामने पोज देती दिखीं शाहरुख खान की बेटी, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई तस्वीर में सुहाना कैमरे के सामने पोज देती नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर सूरज की रोशनी पड़ रही है। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है।
तस्वीर किसी कैमरे के स्क्रीन के ऊपर से ली गई है जिस पर बने साइन देखें जा सकते हैं। सुहाना के फैन क्लब पेज ने तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। लॉकडाउन के दौरान सुहाना घर पर ही हैं ऐसे में वो बैली डांस सीख रही हैं।
sue new dp 😍 please follow my friend @xkhushikapoor ❤
A post shared by Suhana Khan (@suhanaxhan2) on
सुहाना ऑनलाइन बैली डांस की ट्रेनिंग लेती नजर आई थीं। उनकी टीचर संजना मुथरेजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की थी। फोटो में सुहाना और संजना वीडियो कॉल के जरिए एक-दूसरे से बात कर रही थीं।
A post shared by Sanjana Muthreja (@sanjanamuthreja) on
बता दें कि सुहाना खान ने तीन साल ब्रिटेन में रहकर पढ़ाई की है। अब आगे की पढ़ाई वो न्यूयॅार्क से कर रही हैं। यहां वो अभिनय की क्लासेस ले रही हैं। अपने कई इंटरव्यू में शाहरुख खान कह चुके हैं कि सुहाना को अभिनय का शौक है और वो फिल्मों में काम करना चाहती हैं।
कोरोना वायरस से जंग में दुनियाभर से जुड़ेंगे बड़े सितारे, शाहरुख-प्रियंका भी लेंगे हिस्सा