सब्सक्राइब करें

'राधे' की शूटिंग अभी बाकी, सलमान ने शुरू किया 'वर्क फ्रॉम होम'

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Tue, 24 Mar 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
salman khan film radhey shooting affected due to corona virus
राधे - फोटो : amar ujala, mumbai

हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान की अगली फिल्म 'राधे : द मोस्ट वांटेड भाई' इस ईद पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो ही चुकी है। बस एक गाना अभी भी बाकी है, जिसे सलमान खान और दिशा पाटनी पर फिल्माया जाना है। 

Trending Videos
salman khan film radhey shooting affected due to corona virus
salman khan - फोटो : Social Media

अब सलमान ने इस फिल्म पर शूटिंग खत्म होने के बाद का काम शुरू कर दिया है। जहां एक ओर कोरोना की वजह से भारत में सभी फिल्मों, टीवी धारावाहिकों और वेब सीरीज की शूटिंग को बंद कर दिया गया है, वहीं दूसरी ओर सलमान अपनी फिल्म पर अपने घर से (वर्क फ्रॉम होम) काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan film radhey shooting affected due to corona virus
Salman Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

शूटिंग के तत्काल प्रभाव से बंद हो जाने के कारण वह खाली नहीं बैठना चाहते। इन बंद के दिनों का इस्तेमाल वह अपने घर से ही पोस्ट प्रोडक्शन का काम खत्म करके कर लेना चाहते हैं। निर्माण के करीबी सूत्रों से पता चला है कि सलमान ने अपने पनवेल वाले फार्म हाउस से फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया है। 

salman khan film radhey shooting affected due to corona virus
फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान की कोशिश है कि फिल्म को तय तारीख के मुताबिक पूरा कर लिया जाए, जिससे यह दर्शकों तक समय से पहुंच सके। काम के बीच में बचाव भी जरूरी है, इसलिए सलमान ने अपने साथ बहुत छोटी टीम को लिया है। वह पिछले बुधवार को पनवेल के लिए निकले थे। तभी से वह इस काम में लगे हुए हैं। फिल्म के निर्देशक प्रभुदेवा इस वक्त चेन्नई में हैं। सलमान उनके साथ लगातार फोन पर बने रहते हैं। फिल्म को अंतिम रूप देने के लिए दोनों लगातार पूरी मेहनत कर रहे हैं।

विज्ञापन
salman khan film radhey shooting affected due to corona virus
salman khan - फोटो : social media

सलमान खान फिल्म्स के प्रबंधक और निर्माता जोर्डी पटेल कहते हैं, 'राज्य सरकार के निर्देशानुसार फिलहाल शूटिंग के सभी काम रुक गए हैं। फिल्म के कुछ हिस्सों को शूट करने के लिए अभी हमें बहुत कुछ करना है लेकिन फिलहाल कर नहीं सकते।' बता दें कि कोरोना वायरस के डर से भारत सरकार ने भारत में चलने वाले लगभग सभी उद्योगों को कुछ समय के लिए बंद करवा दिया है। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री भी इस फैसले से प्रभावित है, जिसके चलते 31 मार्च तक सभी शूटिंग बंद रहेंगी। 

Covid-19 से पीड़ित लोगों की मदद के लिए आगे आईं मशहूर फैशन डिजाइनर, 1.5 करोड़ रुपये की मदद का किया एलान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed