फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान को लगा बड़ा झटका, लाखों का सेट बनाने के बाद भी इसलिए रद्द हुई भारत की शूटिंग

Mon, 19 Nov 2018 09:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Nov 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan film shooting Bharat canceled after protest
salman khan - फोटो : file photo
बॉलीवुड की भाईजान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म भारत की शूटिंग में व्यस्त हैं। पिछले दिनों खबर थी कि सलमान खान फिल्म भारत की शूटिंग छोड़कर पंजाब से अचानक मुंबई लौटे क्योंकि उनकी तबीयत खराब हो गई, लेकिन गॉसिप गलियारों में चर्चा है कि बात कुछ और है। यह बात सलमान खान के फैंस को हैरान कर सकती है।
Salman Khan film shooting Bharat canceled after protest
salman khan - फोटो : instagram
बताया जाता है कि फिल्म के लिए भारत-पाकिस्तान सीमा वाघा बॉर्डर का एक सीन सलमान और कैटरीना को शूट करना था। मगर सुरक्षा कारणों से यह संभव नहीं हो पाया। ऐसे में सलमान की टीम ने सीमा के नजदीक एक गांव की पंचायत से बात करके वहां वाघा बॉर्डर का सैट तैयार कराया। सीन की शूटिंग के लिए जिनके भी घर,दुकानें और जमीनें आ रहे थे, उन्हें मुआवाजा दिया गया। 
Salman Khan film shooting Bharat canceled after protest
salman khan - फोटो : file photo
यहां तक सब ठीक था, परंतु समस्या तब शुरू हुई जब बॉर्डर पर सीमा के दूसरी तरफ पाकिस्तानी झंडा लगाने की बात आई। गांवों के गले यह बात नहीं उतरी कि भारत की जमीन पर पाकिस्तान का झंडा फहराया जाए। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। पंचायत भी अड़ गई कि सलमान की टीम को पाकिस्तानी झंडा नहीं लगाने दिया जाएगा। मीडिया में आई खबरें कह रही हैं कि फिल्म की टीम शूटिंग के लिए अड़ गई तो स्थानीय लोगों ने पुलिस में शिकायत कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan film shooting Bharat canceled after protest
salman khan - फोटो : file photo
यही नहीं लोगों ने सैट और उस होटल को घेर लिया, जहां सलमान ठहरे थे। स्थानीय निवासी मानने को तैयार नहीं थे कि यह फिल्म की शूटिंग है और इस मुद्दे को तूल नहीं देना चाहिए। अंतत: शूटिंग रद्द कर दी गई और सलमान को टीम ने वहां से आनन-फानन में निकाला। फिलहाल सलमान की टीम की तरफ से मीडिया में इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं आया है। माना जा रहा है कि भारत की टीम को मुंबई के किसी स्टूडियो में वाघा बॉर्डर का सेट लगा कर शूटिंग करनी पड़ेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed