{"_id":"656dd411516c576bf406eb3a","slug":"salman-khan-film-tiger-3-earning-did-not-reach-cost-even-after-21-days-now-tiger-vs-pathaan-war-2-in-trouble-2023-12-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan Tiger 3: 21 दिन बाद भी लागत तक नहीं पहुंची ‘टाइगर 3’ की कमाई, अब इन फिल्मों को भविष्य संकट में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Khan Tiger 3: 21 दिन बाद भी लागत तक नहीं पहुंची ‘टाइगर 3’ की कमाई, अब इन फिल्मों को भविष्य संकट में
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 04 Dec 2023 06:59 PM IST
सार
फिल्म ‘एनिमल’ की रिलीज के बाद सलमान की फिल्म के अब गिनती के सिनेमाघरों में गिनती के ही शोज बचे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान टाइगर 3
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
तमाम कोशिशों और सुर्खियों के बाद भी अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ तीसरे हफ्ते तक भी अपनी लागत के बराबर कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नहीं कर पाई। फिल्म ‘एनिमल’ की रिलीज के बाद सलमान की फिल्म के अब गिनती के सिनेमाघरों में गिनती के ही शोज बचे हैं। फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित सफलता न हासिल करने का साइड इफेक्ट ही रहा है कि यशराज फिल्म्स यूनिवर्स की दोनों प्रस्तावित फिल्मों ‘वॉर 2’ और ‘टाइगर वर्सेज पठान’ की रिलीज डेट साल-साल भर आगे खिसक गई हैं। ऐसे में अब अगले साल सलमान खान का किसी फिल्म में बड़े परदे पर दिखना करीब करीब नामुमकिन हो गया है।
2 of 5
सलमान खान टाइगर 3
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यशराज स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के मुकाबले 'टाइगर 3' का अभी तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बहुत ही कम है। 300 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'टाइगर 3' का अभी तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 282 करोड़ रुपये हैं जबकि 'टाइगर जिंदा है’ का रिलीज से तीसरे हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 318.86 करोड़ रुपये हो गया था। ‘टाइगर जिंदा है’ की लागत भी इसकी आधी ही थी। अब, जिस तरह से रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' को लेकर दर्शकों में उत्साह देखा जा रहा है, उसकी वजह से सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में और गिरावट आना तय है।
सूत्र बताते हैं कि सलमान खान की गिरती ब्रांड वैल्यू को देखते हुए ही यशराज फिल्म्स ने अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर वर्सेस पठान' की शूटिंग कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दी है। अब ये फिल्म 2026 से पहले रिलीज नहीं होगी। वहीं, आयन मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'वॉर 2' को भी अब 2025 में रिलीज करने की तैयारी है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर लीड रोल में हैं। फिल्म में शाहरुख और सलमान के कैमियो हो सकते हैं, लेकिन ये भी अभी तय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस बीच अभिनेता सलमान खान की एक और फिल्म चर्चा में रही है और वह बतौर निर्माता करण जौहर की अगली फिल्म 'द बुल'। विष्णु वर्धन के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म की शूटिंग फरवरी 2024 में शुरू होगी और यह फिल्म 2025 में रिलीज करने की तैयार है। इस लिहाज से देखा जाए तो साल 2024 में सलमान खान की कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो रही है। चर्चा ये भी है कि सलमान खान और संजय लीला भंसाली आपसी मतभेद मिटाकर एक बार फिर से फिल्म 'इंशाअल्लाह' पर काम शुरू करने की सोच रहे हैं।
फिल्म जगत में एक चर्चा ये भी काफी लंबे समय सेहोती रही है कि निर्माता-निर्देशक सूरज बड़जात्या अपनी फिल्मों के ‘प्रेम’ यानी सलमान खान को लेकर अपनी अगली फिल्म शुरू करने वाले हैं। इस सिलसिले में सूरज बड़जात्या की सलमान खान से बात भी हो चुकी है और सलमान खान ने सूरज बड़जात्या की फिल्म में काम करने की स्वीकृति दे दी है। बताया जा रहा है कि सलमान खान के जन्मदिन पर सूरज बड़जात्या इस फिल्म की घोषणा कर सकते हैं। सलमान खान ने बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' से की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।