'वॉन्टेड', 'दिल मांगे मोर', 'शादी नंबर-1', 'शादी से पहले', 'कैश', 'पाठशाला' और 'दे ताली' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री आयशा टाकिया का जन्म आज ही के दिन 1986 को मुंबई में हुआ था। आयशा ने सिर्फ चार साल की उम्र से ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। फाल्गुनी पाठक के एल्बम के गाने 'मेरी चूनर उड़ उड़ जाये' से आयशा को पहचान मिली।
सर्जरी ने बिगाड़ दिया था सलमान की हीरोइन का चेहरा, ससुर के एक बयान की वजह से उठानी पड़ी शर्मिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मेरी चूनर उड़ उड़ जाये' के बाद आयशा टाकिया दोबारा एक और वीडियो 'शेक इट डैडी' में नजर आईं और इसके लिए हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में काफी सराहना भी मिली। धीरे-धीरे आयशा ने हिन्दी फिल्मों में एक्टिंग करना शुरू कर दिया। आयशा टाकिया की पहली फिल्म 2004 में आई 'टार्जन द वंडर कार' थी। इसके लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। 2006 में उनकी फिल्म 'डोर' रिलीज हुई थी जिसके लिए उन्हें जी सिने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। सलमान खान के साथ फिल्म 'वॉन्टेड' आयशा की सबसे सफल फिल्म रही।
आयशा टाकिया ने अपने लुक में काफी बदलाव किए। खबरों की मानें तो आयशा ने लिप्स, जॉ लाइन, आइब्रो और फोरहेड की सर्जरी करवाई। उनका नया लुक सामने आने के बाद वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुईं हालांकि आयशा ने कभी इस बात को माना नहीं लेकिन उनकी तस्वीरें सब कुछ खुद बयां कर जाती हैं।
आयशा टाकिया ने समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी से 2014 में शादी कर ली। एक बार अबू आजमी ने रेप को लेकर विवादास्पद बयान दे दिया था। उन्होंने कहा था, 'इस्लाम में रेप करने वाले को फांसी की सजा है लेकिन यहां महिलाओं के लिए कुछ नहीं है, सिर्फ मर्दों के लिए है। अगर महिला के अंदर गिल्ट हो तब भी। अगर सब कुछ सहमति से हो तो ठीक। आजकल कई तरह के केस सामने आ रहे है जहां महिलाएं किसी आदमी के छूने से परेशान हैं तो वहीं अगर कोई उन्हें न छुए तो वह परेशान हैं।'
अबू आजमी के इस बयान के बाद आयशा के लिए काफी अजीबोगरीब सी स्थिति पैदा हो गई थी। इसके बाद आयशा ने ट्विटर पर अपना रोष प्रकट करते हुए लिखा था,'मैंने अपने फादर-इन-लॉ द्वारा लिखी बातें पढ़ीं। अगर यह सच है तो मैं बहुत शर्मिंदा हूं। यह महिलाओं का अपमान है, दुखद।'
जरूरतमंदों को रोजाना दो हजार खाने के पैकेट बांट रहे हैं अमिताभ बच्चन, बोले- बहुत मुश्किल काम है