फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूरतमंदों को रोजाना दो हजार खाने के पैकेट बांट रहे हैं अमिताभ बच्चन, बोले- बहुत मुश्किल काम है

Fri, 10 Apr 2020 03:40 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 10 Apr 2020 03:40 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan starts distribution of two thousands food packets in Mumbai in lockdown
amitabh bachchan - फोटो : Social Media

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से इस समय पूरा देश त्रस्त है। लॉकडाउन के चलते व्यापार बंद हो गया है। देश की जनता को किसी प्रकार की मुश्किल न हो इसलिए सरकार के साथ कई और लोग भी आगे आकर मदद कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन भी रोजाना 2000 खाने के पैकेट्स का वितरण कर रहे हैं। 

Amitabh Bachchan starts distribution of two thousands food packets in Mumbai in lockdown
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

अमिताभ बच्चन ऑल इंडिया फिल्म एम्पलाई कंफेडेरशन से जुड़े दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों के एक लाख परिवारों को महीने भर का राशन दे रहे हैं। इस बात की जानकारी देते हुए अमिताभ ने अपने  ब्लॉग में लिखा है, '2000 खाने के पैकेट्स लंच और डिनर के लिए शहर की अलग-अलग जगहों पर हर रोज बांटे जा रहे हैं। 3000 बड़े बैग्स को पहुंचाने का काम शुरू हो चुका है। इससे लगभग 12000 लोगों का पेट भरेगा।'

Amitabh Bachchan starts distribution of two thousands food packets in Mumbai in lockdown
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

मुंबई में जिन जगहों पर ये राशन बांटा जा रहा है उसकी जानकारी देते हुए अमिताभ ने लिखा है, 'हाजी अली दरगाह, माहिम दरगाह, बाबुलनाथ मंदिर, बांद्रा के स्लम और उत्तरी मुंबई के कुछ और स्लमों में रहने वाले लोगों की मदद की जा रही है।' उन्होंने ये भी बताया कि इस सामान को पहुंचाना बहुत ही मेहनत का काम था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan starts distribution of two thousands food packets in Mumbai in lockdown
amitabh bachchan - फोटो : social media

अमिताभ ने बताया है कि लॉकडाउन की वजह से घरों से निकलना गैर-कानूनी माना जा रहा है। उन्होंने खाने के बैग्स तैयार कर लिए हैं, लेकिन उन्हें एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा, 'वाहन आवश्यक पैकेट के 50 से 60 बैग ले जा सकता है, तो तीन हजार पैकेज को ले जाने के लिए अन्य वाहन की जरूरत होगी। समस्या वाहन नहीं, बल्कि एक स्थान से दूसरे स्थान पर आने जाने की है।'

विज्ञापन
Amitabh Bachchan starts distribution of two thousands food packets in Mumbai in lockdown
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ ने लिखा है कि पैकेट बांटने वाले वालंटियर्स मुश्किल समय में भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वो ध्यान रख रहे हैं कि सबकुछ ठीक से हो। ये काफी मुश्किल भरा काम है। उन्होंने बताया कि लाइनें दिन प्रतिदिन लंबी होती जा रही हैं।

'शब-ए-बरात' पर मुस्लिम समाज ने किया लॉकडाउन का पालन, तो सलमान खान ने की जमकर तारीफ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed