फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'शब-ए-बरात' पर लोगों ने किया लॉकडाउन का पालन, तो सलमान खान ने की जमकर तारीफ

Fri, 10 Apr 2020 02:02 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 10 Apr 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
salman khan praises Muslim communities who were follow lockdown during shab e barat
Salman Khan - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस की वजह से इस समय पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। सरकार की तरफ लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की जा रही है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग रखने के लिए भी कहा जा रहा है। लोग इसका किस तरह से पालन कर रहे हैं इसका एक उदाहरण मुस्लिम समाज के त्यौहार शब-ए-बरात पर देखने को मिला। गुरुवार को इबादत और फजीलत की रात शब-ए-बारात थी।

salman khan praises Muslim communities who were follow lockdown during shab e barat
salman khan - फोटो : Social Media

उलेमाओं और प्रशासन की अपील पर मुस्लिम समाज के लोग शब-ए-बरात को घरों से नहीं निकले। लोगों ने घरों में ही इबादत कर बुजुर्गों को याद किया। इस दौरान कब्रिस्तान और मस्जिद सूने रहे। मुस्लिम समाज की तरफ से किए गए इस पालन की तारीफ अभिनेता सलमान खान ने भी की है।

salman khan praises Muslim communities who were follow lockdown during shab e barat
Salman Khan's Post - फोटो : Social Media

सलमान ने अपने ट्विटर अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर किसी मस्जिद के बाहर की है जबकि दूसरी कब्रिस्तान के बाहर की। इन दोनों तस्वीरों में कोई भी शख्स नजर नहीं आ रहा। इनके जरिए सलमान ने ये बताने की कोशिश की है कि शब-ए-बरात पर लोगों ने लॉकडाउन का किस तरह पालन किया और वो घर से बाहर नहीं निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan praises Muslim communities who were follow lockdown during shab e barat
Salman Khan and Nirvaan - फोटो : twitter

सलमान ने घर से बाहर न निकलने पर लोगों की तारीफ करते हुए लिखा है, 'वाह! देश की स्थिति को गंभीरता से सुनने और समझने के लिए आपका धन्यवाद। भगवान आपका भला करे और सबकी रक्षा करे। #IndiaFightsCorona'
 

विज्ञापन
salman khan praises Muslim communities who were follow lockdown during shab e barat
Salman Khan, Akshay Kumar - फोटो : amar ujala mumbai

हाल ही में सलमान ने एक वीडियो के जरिए लोगों को बताया था कि ऐसे माहौल में लोग अगर घर से बाहर निकलेंगे तो उनके साथ क्या-क्या हो सकता है। सलमान लगातार लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं।

संदिग्ध परिस्थितियों में मिली टीवी अभिनेत्री की लाश, दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुई पुलिस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed