बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों कोरोना वायरस को लेकर लोगों को खूब जागरुक कर रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने देश के कई बड़े कलाकारों के साथ मिलकर एक फिल्म बनाई थी। इस फिल्म की खास बात ये थी कि इसमें कोई भी कलाकार न ही एक दूसरे से मिला और न ही वो अपने घर से बाहर निकला। सोशल मीडिया पर इस फिल्म की खूब तारीफ हुई। अब अमिताभ ने उन सप्लाई वॉरियर्स का आभार जताया है जो ऐसे मुश्किल वक्त में अपनी जान दांव पर लगाकर लोगों की लगातार सेवा में डटे हुए हैं।
अमिताभ बच्चन ने सप्लाई वॉरियर्स को किया नमन, बोले- ये आपको जरूरी चीजों की कमी नहीं होने देंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो कहते हैं, 'एक तरफ जब आज सारा देश प्रधानमंत्रीजी के आह्वान पर लॉकडाउन का पालन करते हुए कोरोना के खिलाफ लड़ाई में योगदान दे रहा है। वहीं दूसरी ओर ऐसे निस्वार्थ कर्म योद्धा भी हैं, जो हमारी रोजमर्रा की जरूरी वस्तुएं हमें सहजता से उपलब्ध करवा रहे हैं और इस लड़ाई में एक बहुत ही अहम भूमिका निभा रहे हैं। इन सप्लाई वॉरियर्स या सप्लाई योद्धा की स्वार्थहीन निष्ठा अपने आपमें बहुत बड़ा कारण है, जिनकी वजह से कोरोना वायरस के खिलाफ जो लॉकडाउन है, यह सफल हो रहा है।'
'मैं इन सप्लाई वॉरियर्स का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं, जिनमें शामिल हैं अपने घर-परिवार से सैकड़ों मील दूर काम कर रहे लाखों ट्रक ड्राइवर्स, सामान की लोडिंग और अनलोडिंग करने वाले हमारे भाई-बहन, रेलवे रैक, हवाई कार्गो, बंदरगाहों पर कार्यरत कर्मचारी, भारतीय वायु सेना, एयर इंडिया के पायलट और क्रू और वो तमाम लोग जो खाद्य पदार्थ और जरूरी दवाइयों की सप्लाई में जी जान से काम कर रहे हैं।'
अमिताभ आगे कहते हैं, 'मैं सभी स्थानीय दुकानदार और डिलीवरी में जुटे बहनों और भाइयों, जो दूध, सब्जी, फल, खाद्यान्न आदि हमारे घर पहुंचा रहे हैं या हमें दुकानों पर मुहैया करा रहे हैं। उन सबका भी मैं बहुत आभारी हूं, जिनकी वजह से ये जितनी भी जरूरी वस्तुएं हैं, ये बहुत ही सहजता से आपको उपलब्ध हो रही हैं।'
आखिर में अमिताभ कहते हैं, 'बाकी देशवासियों से मेरा बहुत ही विनम्र निवेदन है कि आप निश्चिन्त रहें इन सप्लाई वॉरियर्स के चलते आपको जरूरी चीजों की कोई कमी नहीं होगी। इसलिए अनावश्यक चीजों को आप इकठ्ठा न करें। जमा-खोरी न करें। घर में रहें, सुरक्षित रहें। मैं एक बार फिर देश की इस महान सेवा के लिए सभी सप्लाई वॉरियर्स को कोटि-कोटि नमन करता हूं। नमस्कार, धन्यवाद।'
View this post on Instagram
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on