{"_id":"5e311f738ebc3e4b2033a70f","slug":"salman-khan-films-will-produce-cop-series-after-dabang","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वेब की दुनिया में कदम रखने जा रहे सलमान खान, 'दबंग' से धमाल मचाने के बाद अब बनाएंगे 'कॉप सीरीज'","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
वेब की दुनिया में कदम रखने जा रहे सलमान खान, 'दबंग' से धमाल मचाने के बाद अब बनाएंगे 'कॉप सीरीज'
Wed, 29 Jan 2020 11:31 AM IST
भावना शर्मा
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
salman khan
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'दबंग' फ्रेंचाइजी की फिल्मों से पुलिस अफसर के किरदार से दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब सलमान खान एक कॉप सीरीज लाने की तैयारी कर रहे हैं। सलमान के प्रोडक्शन हाउस 'सलमान खान फिल्म्स' के बैनर तले कॉप ड्रामा शो 'स्पेशल ऑपरेशन टीम' जल्द ही सोनी लिव पर देखा जा सकेगा। इस वेब सीरीज में मुंबई पुलिस से जुड़े मामलों को दिखाया जाएगा। यह शो कुछ हद तक 'क्राइम पेट्रोल' और 'सीआईडी' जैसा ही है। इसके पहले सीजन में 26 एपिसोड होंगे। जिसके बाद इसका दूसरा सीजन दस्तक देगा।
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
यह कलाकार आएंगे नजर
जानकारी के अनुसार पूजा गौर और मुकुल देव इस सीरीज में मुख्य किरदार निभाएंगे। वहीं अस्मिता जग्गी, इमरान जावेद, केवल दासानी, भानुजीत सूदन और युधिष्ठिर सिंह भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। वहीं ऐसी चर्चा भी है कि 'नागिन 3' फेम रोहित चौधरी भी इस शो का हिस्सा बन गए हैं। इस शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
सलमान खान बिग बॉस सीजन-6
- फोटो : Social Media
'दबंग' से हर बार मचाया धमाल
सलमान खान की बीते दिनों 'दबंग 3' रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली और फिल्म सुपरहिट साबित हुई। उल्लेखनीय है कि सलमान खान का चुलबुल पांडे के अवतार को इससे पहले की फिल्मों में भी पसंद किया गया है। यह फिल्म सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले ही रिलीज हुई थी। वहीं टीवी की दुनिया की बात करें तो 'दबंग खान', 'नच बलिए 9' और 'द कपिल शर्मा शो' जैसे शोज का निर्माण कर चुके हैं। अब वेब सीरीज 'स्पेशल ऑपरेशन टीम' के लिए उन्होंने बनिजय प्रोडक्शन के साथ हाथ मिलाया है। पहले यह शो सोनी टीवी पर प्रसारित होना था लेकिन बाद में मेकर्स ने इसे वेब सीरीज के तौर पर परोसने का निर्णय किया।

सलमान खान, प्रभुदेवा
- फोटो : सोशल मीडिया
अगले महीने खत्म होगी 'राधे' की शूटिंग
सलमान खान की आने वाली फिल्म की बात करें तो इन दिनों वह 'राधे' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर 22 मई को रिलीज हो रही है। फिल्म में उनके अलावा दिशा पाटनी भी अहम किरदार में हैं। वहीं विलेन के रोल में रणदीप हुड्डा दिखेंगे। जानकारी के अनुसार, अगले महीने तक फिल्म की शूटिंग खत्म हो जाएगी जिसके बाद पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू होगा। फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा कर रहे हैं।