{"_id":"5d0cf1688ebc3e64384be108","slug":"salman-khan-flip-dive-into-the-pool-shared-video-on-international-yoga-day-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"योग दिवस पर वीडियो शेयर कर सलमान खान ने दिखाया ऐसा योगा, जो किसी और से शायद ही होगा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
योग दिवस पर वीडियो शेयर कर सलमान खान ने दिखाया ऐसा योगा, जो किसी और से शायद ही होगा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 21 Jun 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan
- फोटो : amar ujala
Link Copied
आज दुनियाभर में 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' मनाया गया। इस दौरान बॉलीवुड के कई सितारों ने योगा करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को उनके फैंस ने भी काफी पसंद किया है। इस बीच बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' पर एक ऐसा वीडियो शेयर कर दिया है जिसे देखकर उनके फैंस भी हैरान हो सकते हैं।
Trending Videos
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
जी हां, सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह रिवर्स डाइव (पलटी खाकर कूदना) लगाकर पानी में कूदते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि रिवर्स डाइव लगाना आसान काम नहीं होता है। लेकिन उनकी रिवर्स डाइव को देखकर लगा है कि दबंग खान काफी समय से ऐसी डाइव लगाते आए हैं।
सलमान खान के फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट में दबंग खान की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं बात करें सलमान खान की फिल्म भारत की तो इन दिनों इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सलमान के फैंस सहित सिनेप्रेमी फिल्म भारत को काफी पसंद कर रहे हैं।
4 of 5
salman khan
- फोटो : social media
गुरुवार तक इस फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं। 15वें दिन तक का भारत का कलेक्शन 193 करोड़ 50 लाख रुपये रहा है। भारत फिल्म ने 5 जून को रिलीज होने के बाद पहले हफ्ते (9 दिन) में कुल 172 करोड़ 19 लाख रुपये की कमाई की। इसके बाद फिल्म ने 10वें दिन 3.66 करोड़ रुपये, 11वें दिन 5.68 करोड़ रुपये, 12वें दिन 5.52 करोड़ रुपये, 13 वें दिन 2.32 करोड़ रुपये, 14वें दिन 2.20 करोड़ रुपये और कल बुधवार को यानी 15वें दिन 1.93 करोड़ रुपये कमाए।
विज्ञापन
5 of 5
salman khan, katrina kaif
- फोटो : social media
फिल्म का कुल 5 जून से लेकर 19 जून तक कुल 15 दिन का कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक 193 करोड़ 50 लाख रुपये हो सका है। शाहरुख खान की फिल्म हैपी न्यू ईयर की 188 करोड़ 43 लाख की कमाई को पीछे छोड़ भारत अब ऑल टाइम कमाई की लिस्ट में 14वें नंबर पर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।