फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan Video: बिना इजाजत वीडियो बनाने वाले फैन पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, दे डाली धमकी, वीडियो वायरल

Mon, 11 Mar 2024 12:15 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 11 Mar 2024 12:15 AM IST
सार

सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस क्लिप में सुपरस्टार एक फैन पर भड़कते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Salman Khan gets angry for making video without consent shows finger to fan clip goes viral

सलमान खान उस समय अपना आपा खो बैठे जब एक फैन ने उनका वीडियो बनाने की कोशिश की। वीडियो में सलमान अपनी सुरक्षा टीम के साथ चलते नजर आ रहे हैं, तभी एयरपोर्ट पर एक फैन ने अपना मोबाइल फोन निकालकर उनकी रिकॉर्डिंग करने की कोशिश की। सलमान ने उसकी तरफ उंगली उठाकर तुरंत फोन बंद करने को कहा। बॉलीवुड सुपरस्टार का यह वीडियो इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है-

Salman Khan gets angry for making video without consent shows finger to fan clip goes viral
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में सलमान खान एक फैन द्वारा उनकी अनुमति के बिना उनका वीडियो बनाने की कोशिश पर गुस्से में प्रतिक्रिया व्यक्त करते नजर आए। जब उनकी सुरक्षा टीम के एक सदस्य ने 
शख्स से ऐसा न करने के लिए कहा, तो सलमान इशारे में बोले, 'अपना फोन बंद रखो।' फैन ने अपना फोन रख दिया और तुरंत माफी मांगी।

Bastar: 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' के पहले गाने 'वंदे वीरम' का टीजर जारी, दिखी इंदिरा तिवारी-अदा शर्मा की झलक

Salman Khan gets angry for making video without consent shows finger to fan clip goes viral
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान बॉलीवुड के उन सितारों में से एक थे, जो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी के कुछ दिनों बाद फिर से जामनगर गए थे। यह उत्सव तीन दिनों तक चला और इसमें रिहाना, एकॉन, दिलजीत दोसांझ, लकी अली और अन्य लोगों ने प्रस्तुति दी।

Kick 2: साजिद नाडियाडवाला नहीं एआर मुरुगादॉस करेंगे 'किक 2' का निर्देशन? रिलीज पर भी आया बड़ा अपडेट

View this post on Instagram

A post shared by Amol Bilari (@amolbilari)

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan gets angry for making video without consent shows finger to fan clip goes viral
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

एकॉन के प्रदर्शन के एक इनसाइड वीडियो में, सलमान को हिट ट्रैक 'छम्मक छल्लो' पर डांस करते देखा गया। परफॉर्मेंस के दौरान अनंत अंबानी ने सलमान खान को स्टेज पर उठाने की भी कोशिश की। जब वह ऐसा करने में असमर्थ रहे तो अनंत ने सलमान के बॉडीगार्ड शेरा को बुलाया, जो स्टेज के पास खड़े नजर आए। इसके बाद शेरा मंच पर आए और उन्होंने सलमान को उठाया और सभी ने जोरदार तालियां बजाईं।

Laapata Ladies: 'लापता लेडीज' की मुरीद हुईं शबाना आजमी, लोगों से की यह खास अपील

विज्ञापन
Salman Khan gets angry for making video without consent shows finger to fan clip goes viral
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा, सलमान, शाहरुख खान और आमिर खान सालों बाद एक साथ आए और फैंस के लिए एक प्रस्तुति पेश की। उन्हें राम चरण और जूनियर एनटीआर अभिनीत 'आरआरआर' के 'नाटू नाटू' गाने का हुक स्टेप करते देखा गया। उन्होंने 'दिल से' के गाने 'छैया छैया' पर भी प्रदर्शन किया। काम के मोर्चे पर सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों 'टाइगर वर्सेज पठान' और 'किक 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। 

Vivek Agnihotri: 'मामला लीगल है' देख खुश हुए विवेक अग्निहोत्री, सीरीज की तारीफ कर रवि किशन को बताया- रॉकस्टार 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed