{"_id":"5ac9b9ce4f1c1bd5618b6291","slug":"salman-khan-gets-bail-in-black-buck-poaching-case-is-he-gets-married-with-katrina-or-iulia-vantur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान को पहले ही हो गया था जेल जाने का अंदेशा, सालों पहले ही कह दी थी ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान को पहले ही हो गया था जेल जाने का अंदेशा, सालों पहले ही कह दी थी ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान काला हिरण शिकार मामले में जेल से रिहा हो गए हैं और उन्हें शनिवार को जमानत भी मिल गई है। गुरुवार को जोधपुर की कोर्ट ने उन्हें 1998 के इस मामले में पांच साल कैद की सजा सुनाई थी। 'टाइगर' के बाहर आने की खुशी सोशल मीडिया पर भी देखने को मिली। वहीं इसी बीच सलमान खान से एक सवाल भी पूछा जा रहा है कि क्या अब सलमान शादी कर लेंगे?
2 of 6
सलमान खान
खैर सलमान खान की शादी कब होगी? इस सवाल का जवाब शायद हर हिंदुस्तानी जानना चाहता है। उनकी शादी का इंतजार जितना उनके घरवालों को है उतना ही उनके करोड़ों फैंस को भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं सलमान खान ने अब तक शादी क्यों नहीं की? बहुत पहले इंडिया टीवी के शो ‘आप की अदालत’ में जब उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया था। इस पर सलमान खान ने कहा था कि उन पर इतने केस चल रहे हैं कि वे कभी भी जेल जा सकते हैं और ऐसे में वे किसी से शादी कैसे कर सकते हैं।
3 of 6
salman khan
लेकिन अब सलमान जेल से रिहा हो गए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सलमान अब शादी करेंगे। सलमान खान का नाम अब तक सोमी अली, संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ के साथ जुड़ चुका है। सलमान के जेल से रिहा होते ही जो सबसे पहले सलमान से मिलने पहुंचीं वो थी कटरीना कैफ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सलमान खान कैटरीना कैफ
सलमान और कटरीना का अफेयर एक समय काफी चर्चा में रहा। दोनों आज भी अच्छे दोस्त माने जाते हैं। सलमान खान की सुनवाई से एक दिन पहले कटरीना सलमान की बहन अर्पिता के साथ सिद्धिविनायक मंदिर भी पहुंचीं थीं। खैर कटरीना वहां किसके लिए दुआ मांगने गई थीं इस बात का अंदाजा तो आपने लगा ही लिया होगा।
विज्ञापन
5 of 6
salman khan iulia vantur
कटरीना के अलावा मॉडल यूलिया वंतूर के साथ भी सलमान की नजदीकियों की चर्चा अक्सर होती रहती है। हालांकि, कभी खुद सलमान ने अपने रिलेशनशिप की ऑफिशियल पुष्टि नहीं की। सलमान के जेल जाने के बाद से लेकर उनकी रिहाई तक यूलिया कहीं नजर नहीं आई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।