फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: मुंबई पुलिस ने सलमान खान को दिया आर्म्स लाइसेंस, मिली थी 'मूसेवाला जैसा हाल' करने की धमकी

Mon, 01 Aug 2022 09:34 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 01 Aug 2022 09:34 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan gets nod for firearm license after Death threat From Lawrence Bishnoi gang After Moosewala murder
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को हथियार रखने का लाइसेंस दे दिया है। बता दें कि कुछ समय पहले कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अभिनेता को 'मूसेवाला जैसा हाल' करने देने की धमकी दी थी। जिसके बाद सलमान खान ने 22 जुलाई को मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर से मुलाकात कर आत्मसुरक्षा का हवाला देते हुए हथियार रखने का लाइसेंस मांगा था। इतना ही नहीं अभिनेता ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था में कई तरह के परिवर्तन भी किए हैं। 


 

Salman Khan gets nod for firearm license after Death threat From Lawrence Bishnoi gang After Moosewala murder
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

धमकी के बाद सलमान खान ने उठाए ये कदम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान ने अपनी सुरक्षा बढ़ाते हुए अपनी कार को अपग्रेड किया है। वह अब लैंड क्रूजर से ट्रेवल करेंगे, जो बुलेटप्रूफ है। खबरों के अनुसार एक्टर ने अपनी कार में आरमर के साथ-साथ बुलेट प्रूफ ग्लास लगवाए हैं। बता दें कि यह लैंड क्रूजर का नया वर्जन नहीं है, बल्कि अभिनेता ने अपनी पुरानी कार को ही नए फीचर्स के साथ अपग्रेड किया है। सलमान खान अब सफेद रंग की बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर में ट्रेवल करेंगे और उनके साथ सशस्त्र सुरक्षा गार्डों का दस्ता भी रहेगा। आपको बता दें कि पहले सलमान खान लैंड रोवर से सफर करते थे।

Salman Khan gets nod for firearm license after Death threat From Lawrence Bishnoi gang After Moosewala murder
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

किसने दी थी धमकी?
गौरतलब है कि सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को 5 जून को धमकी भरा लेटर मिला था। धमकी भरा लेटर बांद्रा के बैंडस्टैंड प्रोमेनाड में सलीम खान के गार्ड को मिल था। यहां पर सलीम खान मॉर्निंग वॉक करने के बाद बैठते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान और सलीम खान को जो धमकी भरा लेटर मिला था, उसमें लिखा था कि उनका सिद्धू मूसेवाला जैसा हाल कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि सलमान खान को धमकी भरी चिट्ठी मिलने के कुछ ही दिन पहले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan gets nod for firearm license after Death threat From Lawrence Bishnoi gang After Moosewala murder
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

कई साल से साजिश रच रहा बिश्नोई
बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान की हत्या करके 1998 के काले हिरण के शिकार का बदला लेना चाहता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस रिमांड में खुद बिश्नोई ने यह खुलासा किया कि उसने वर्ष 2018 में सलमान खान की हत्या के लिए पूरी तैयारी कर ली थी। इसके लिए उसने खास राइफल भी खरीदी थी, जिसके लिए 4 लाख रुपये का पेमेंट किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed