{"_id":"6031ba6c3a9ecb435e231767","slug":"salman-khan-got-angry-on-ranveer-singh-during-sultan-release-said-i-want-to-kill-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब रणवीर सिंह पर फूटा भाईजान का गुस्सा, बोले 'मैं उसे जान से मार डालता...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब रणवीर सिंह पर फूटा भाईजान का गुस्सा, बोले 'मैं उसे जान से मार डालता...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sun, 21 Feb 2021 07:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह, सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की दोस्ती और उनके गुस्से के बारे में तो हर कोई जानता ही है। यदि सलमान किसी पर मेहरबान हो जाएं तो उस इंसान को खुश करने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं और किसी से नाराज हैं तो अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर कर देते हैं। सलमान के इस गुस्से का शिकार इंडस्ट्री के पावर हाउस माने जाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह भी हो चुके हैं। यहां तक की उन्होंने रणवीर को जान से मारने की बात तक कह दी थी।
Trending Videos
2 of 5
फिल्म सुल्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, यह बात सलमान और अनुष्का शर्मा की फिल्म सुल्तान की रिलीज के वक्त की है। रणवीर सिंह फिल्म को देखने पेरिस के एक थिएटर में गए थे। उस दौरान रणवीर फिल्म के एक गाने पर स्क्रीन के सामने आकर जमकर डांस करने लगे थे। उसके बाद फिल्म से जुड़े एक ईवेंट में जब मीडिया ने रणवीर के डांस को लेकर सलमान से उनकी प्रतिक्रिया के बारे में पूछा तो वो रणवीर पर बुरी तरह नाराज हो गए और हैरान कर देने वाली प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने मीडिया के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि वो रणवीर को जान से मार देना चाहते थे। इतना ही नहीं, उन्होंने रणवीर के सिर पर चेयर फेंकने की बात भी कह दी थी।
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान ने इसके तुरंत बाद कहा कि लोग फिल्म देख रहे थे और बीच में स्क्रीन के सामने जाकर वो डांस करने लगे थे और फिल्म के डिस्टर्ब कर रहे थे। ये सुनने के बाद सलमान के बगल में बैठीं अनुष्का थोड़ी घबरी गईं और सलमान की तरफ हैरानी भरी निगाहों से देखा लेकिन सलमान ने बाद में हंसकर मूड लाइट कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
83
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणवीर सिंह को अपने पसंदीदा सितारों की फिल्में और साथ-साथ अपनी सभी फिल्में थिएटर में देखना ही पसंद है। लेकिन सलमान को बीच में रणवीर का ऐसे डांस करना रास नहीं आया। बात सलमान और रणवीर के वर्कफ्रंट की करें तो इन दिनों सलमान अपनी फिल्म 'राधे' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। वहीं रणवीर सिंह भी जल्द ही फिल्म '83' में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X