{"_id":"5e3ba6058ebc3ee5c540793b","slug":"salman-khan-heroine-pooja-dadwal-ready-to-do-new-film-shukrana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"25 साल बाद फिल्मों में वापसी करेगी सलमान खान की ये हीरोइन, घरेलू हिंसा का हो चुकी है शिकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
25 साल बाद फिल्मों में वापसी करेगी सलमान खान की ये हीरोइन, घरेलू हिंसा का हो चुकी है शिकार
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
pooja dadwal
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान की फिल्म 'वीरगति' की अभिनेत्री पूजा डडवाल सिनेमा जगत में वापसी करने जा रही हैं। वह लघु फिल्म 'शुक्राना' में नजर आएंगी। 5 फरवरी 2020 को उन्होंने 'शुक्राना' के पोस्टर लॉन्च के लिए एक फोटोशूट भी करवाया है। इस फिल्म का निर्देशन और लेखन सुरिंदर सिंह कर रहे हैं। घरेलू हिंसा से निजी जिंदगी में मुश्किलों का सामना करने वाली पूजा को तपेदिक से लड़ाई लड़ने के दौरान सलमान खान से मदद मिली।
2 of 4
pooja dadwal
- फोटो : social media
सलमान ने अपनी संस्था बीइंग ह्यूमन के जरिए उनकी मदद की। पूजा ने सलमान और उनकी संस्था द्वारा सहायता पहुंचाए जाने और गंभीर चिकित्सा हालत में मदद करने के लिए आभार व्यक्त किया। अपनी वापसी को लेकर पूजा ने कहा, 'शुक्राना के निर्देशक सुरिंदर सिंह ने यू ट्यूब पर मेरी वीडियो देखी और मुझे इस कहानी के लिए अप्रोच किया। उनसे और फिल्म के निर्माता विकास जौली से मुलाकात के बाद मैंने इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी रजामंदी दे दी।'
3 of 4
pooja dadwal
- फोटो : social media
'शुक्राना' के बाद हम साथ में एक फीचर फिल्म कर रहे हैं। फिल्म का नाम 'ए ब्यूटीफुल वाइफ' होगा।' उन्होंने आगे बताया कि अभिनय उनका पहला प्यार है और अब वह आगे बस अभिनय ही करते रहना चाहती हैं। वह विभिन्न तरह के किरदार निभाना चाहती हैं। उनकी खास दिलचस्पी एक नकारात्मक किरदार निभाने की भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
pooja dadwal
- फोटो : social media
पूजा के साथ काम करने और 'शुक्राना' को लेकर निर्माता विकास जौली ने कहा, 'शुक्राना ईश्वर को शुक्रिया अदा करने का एक तरीका है। जब मुझे फिल्म के विषय और पूजा जी की कहानी के बारे में पता चला तो मैं इस प्रोजेक्ट के लिए राजी हो गया। मैं फिल्म के निर्माण के लिए तुरंत ही टीम का हिस्सा बन गया।' फिल्म की शूटिंग 21 फरवरी 2020 को शुरू होगी। पूजा और फिल्म की पूरी टीम अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में आशीर्वाद ग्रहण करने के बाद काम शुरू करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।