{"_id":"637cd15d71fff5016a4b6387","slug":"salman-khan-is-not-a-part-of-ajay-devgn-starrer-bholaa-sequel-makers-reacted-on-rumours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bholaa: भोला के सीक्वल में सलमान खान आएंगे नजर? जानें क्या है इस खबर की सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bholaa: भोला के सीक्वल में सलमान खान आएंगे नजर? जानें क्या है इस खबर की सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 22 Nov 2022 07:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान, अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
अजय देवगन की बहुप्रतिक्षित फिल्म भोला का टीजर मंगलवार (22 नवंबर) को रिलीज कर दिया गया। टीजर में अजय देवगन की झलक देखकर फैंस की उत्सुक्ता काफी ज्यादा बढ़ गई है। इसमें अजय देवगन हाथ में त्रिशूल लिए नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन भी अजय देवगन ने ही किया है। हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि इस फिल्म के बाद अजय इसका सीक्वल भी बनाएंगे, जिसके लिए उन्होंने सलमान खान को अप्रोच किया है।
अब इसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इन खबरों पर फिल्म के मेकर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनके मुताबिक इस बात में जरा भी सच्चाई नहीं है। सलमान और अजय दोनों ही अच्छे दोस्त हैं लेकिन सलमान फिल्म के दूसरे भाग का हिस्सा नहीं है। मेकर्स ने भोला को लेकर यह भी बताया है कि अजय फिलहाल अपनी इस फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। बता दें कि अजय देवगन की 'भोला' साउथ की सुपरहिट फिल्म 'कैथी' का रीमेक है। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कार्ति ने लीड रोल निभाया था।
Kartik Aaryan: जन्मदिन पर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे कार्तिक आर्यन, मां-पापा संग किए बप्पा के दर्शन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।