फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'तेरे नाम' की सीक्वल नहीं बल्कि इस फिल्म में सतीश कौशिक संग काम करेंगे सलमान

Tue, 09 Jul 2019 01:40 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 09 Jul 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan is set to produce Satish Kaushik's Kaagaz starring Pankaj Tripathi and Monal Gajjar
सतीश कौशिक और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मकार और अभिनेता सतीश कौशिक सुपरहिट फिल्म तेरे नाम के बाद एक बार फिर फिल्मी जगत के सुल्तान सलमान खान के साथ एक फिल्म पर काम करने जा रहे हैं। नहीं ये फिल्म तेरे नाम का सीक्वल नहीं है, बल्कि सतीश कौशिक की अगली फिल्म कागज है। प्रोडक्शन की लाइन में हर जगह हाथ डाल चुके सलमान खान अब इस फिल्म को भी प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। 

Salman Khan is set to produce Satish Kaushik's Kaagaz starring Pankaj Tripathi and Monal Gajjar
satish kaushik - फोटो : social media

इस सब की शुरूआत फिल्म भारत के सेट पर हुई थी। दबंग सलमान खान की इस फिल्म में सतीश कौशिक एक छोटा सा किरदार निभाते दिखाई दिए थे। इसी की शूटिंग के वक्त फिल्मकार सतीश कौशिक ने सलमान को अपनी फिल्म कागज की कहानी सुनाई थी, जिसे सुनकर सलमान बेहद खुश थे, और उन्होंने इस फिल्म पर सतीश कौशिक के साथ काम करने का निर्णय भी ले लिया था।

Salman Khan is set to produce Satish Kaushik's Kaagaz starring Pankaj Tripathi and Monal Gajjar
Satish Kaushik
वहीं सतीश कौशिक की मानें तो ये फिल्म 2018 में आई स्त्री, बधाई हो और कुछ ही वक्त पहले रिलीज हुई फिल्म आर्टिकल 15 की लीग की फिल्म होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan is set to produce Satish Kaushik's Kaagaz starring Pankaj Tripathi and Monal Gajjar
Satish Kaushik - फोटो : social media
फिल्म कागज की कहानी भी उत्तर प्रदेश के एक गांव में फिल्माई जाएगी। कहानी एक छोटे से किसान की ज़िंदगी के इर्द गिर्द घूमेगी, जिसके परिवार ने उसे आधिकारिक तौर पर मृत घोषित कर उसकी ज़मीन हड़पली है। इस फिल्म में बतौर मुख्य कलाकार पंकज त्रिपाठी नज़र आएंगे।  
विज्ञापन
Salman Khan is set to produce Satish Kaushik's Kaagaz starring Pankaj Tripathi and Monal Gajjar
satish kaushik

फिल्मकार सतीश कौशिक कहते हैं, " मैं इस बात से बेहद हताश था, कि फिल्म तेरे नाम के बाद मैं सलमान खान के साथ किसी और फिल्म पर काम नहीं कर सका। पर इस फिल्म पर सलमान खान के बतौर प्रोड्यूसर जुड़ने पर बेहद उत्साहित हूं। जैसे ही सलमान ने फिल्म के कुछ सीन देखे थे, उन्होंने तुंरत कहा इसकी कॉपी निकालो मुझे पढ़नी है। " 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed