हाल ही में अभिनेता सलमान खान नेता प्रफुल्ल पटेल के बेटे प्रजय पटेल की शादी में पहुंचे थे। अब शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान डूमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशंसक सवाल पूछ रहे हैं कि बिना किसी रिश्तेदारी के सलमान शादी में क्यों डांस कर रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड के कई सितारे शादियों और प्राइवेट इवेंट में शामिल होने के लिए मोटी फीस लेते हैं। आइए जानते हैं किस स्टार की है कितनी फीस, पढ़िए...
Wedding Fees: सलमान खान से लेकर कटरीना कैफ तक, शादी अटेंड करने के लिए ये सितारे लेते हैं इतनी रकम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरीना कैफ
कटरीना वाकई एक बेहतरीन डांसर हैं। और वह निजी कार्यक्रमों या शादियों में शामिल होने के लिए 3.5 करोड़ रुपये की भारी शुल्क लेती हैं। बता दें कि बॉलीवुड में कटरीना प्राइवेट इवेंट्स में शिरकत करने के लिए सबसे ज्यादा फीस चार्ज करती हैं।
शाहरुख खान
हमने शाहरुख खान को कई कार्यक्रमों और शादियों में शिरकत करते देखा है। वह एक इवेंट के लिए 3 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड में सबसे व्यस्त व्यक्ति होने के बावजूद अक्ष्य कुमार निजी कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए समय निकाल लेते हैं। वह प्राइवेट इवेंट्स या शादियों के लिए लगभग 2.5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।
प्रियंका चोपड़ा
अब ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका हर इवेंट के लिए करीब 2.5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। वह हाल ही में उदयपुर में ईशा अंबानी की शादी में भी शामिल हुई थीं।