हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान को उनकी दरियादिली के लिए जाना जाता है। बॉलीवुड में उन्हें यारों का यार भी कहा जाता है। हर समय वह अपने दोस्तों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। कई इंटरव्यू में सलमान के दोस्तों ने इस बात का जिक्र भी किया है। सलमान खान बॉलीवुड में अब तक कई नए चेहरों को लॉन्च कर चुके हैं। चाहे उनके दोस्त सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी हों या फिर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली। जब भी किसी की मदद की बात आती है सलमान सबसे पहले आगे आते हैं। स्टारकिड्स के अलावा सलमान टीवी की कई एक्ट्रेसेस को भी फिल्मों में मौका दे चुके हैं। आइए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर...
कामयाबी की सीढ़ी: सिर्फ शहनाज नहीं, सलमान ने बनाया इन एक्ट्रेस का भी करियर, टीवी से लगवाई बड़े पर्दे की छलांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बिग बॉस' से फेमस हुई शहनाज गिल पंजाबी फिल्मों नजर आ चुकी हैं, लेकिन बॉलीवुड में उन्हें बड़ा मौका सलमान ने दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहनाज जल्द ही 'कभी ईद कभी दिवाली' फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उन्हें आयुष शर्मा के ऑपोजिट कास्ट किया गया है।
रश्मि देसाई सलमान खान की फिल्म 'दबंग 2' में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में उनका कैमियो रोल था। इसके अलावा उन्होंने 'बिग बॉस 13' में बतौर कंटेस्टेंट भाग लिया था। उस सीजन के दौरान सलमान उन्हें फुल सपोर्ट करते हुए नजर आए थे। शो में अरहान खान ने जब रश्मि को चीट करने की कोशिश की थी तब सलमान ने सबके सामने खुलासा कर दिया था कि अरहान पहले से शादीशुदा हैं। हालांकि सलमान से अच्छी जान पहचान के बाद भी वह लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं।
अनीता हसनंदानी छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस हैं। वह भी उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो सलमान खान की फिल्म में नजर आ चुकी हैं। अनीता ने सलमान के होम प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'हीरो' में काम किया था। यह सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी की पहली फिल्म थी। इसके अलावा अनिता को कई बार सलमान के साथ पोज देते हुए भी देखा गया है। सलमान खान की फिल्म में मौका मिलने के बाद भी बड़े पर्दे पर वह ज्यादा नजर नहीं आ सकीं। साल 2016 में उन्हें तेलुगू फिल्म 'मनालो ओक्काडू' में देखा गया था।
एक्ट्रेस महिमा मकवाना छोटे पर्दे पर 'सपने सुहाने लड़कपन के' और 'बालिका वधु' जैसे सीरियल में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आ चुकी हैं। सलमान खान उन्हें अपनी फिल्म में बड़ा ब्रेक दे चुके हैं। फिल्म 'अंतिम' में बतौर एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सलमान कई बार उनकी एक्टिंग की तारीफ भी कर चुके हैं। इसके अलावा फिल्म में उनके किरदार को दर्शकों ने भी पसंद किया था। अब देखना यह होगा कि इस फिल्म के बाद उन्हें बॉलीवुड में मौका मिलता है या फिर उन्हें छोटे पर्दे पर दोबारा वापसी करनी पड़ती है।