{"_id":"594b9f1e4f1c1bd8688b48bb","slug":"salman-khan-makes-complete-enjoyment-with-tubelight-kid-matin-ray-tangu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"51 साल के सलमान पर भारी पड़ रहा 5 साल का बच्चा, फिल्म रिलीज से पहले ही बना सुपरस्टार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
51 साल के सलमान पर भारी पड़ रहा 5 साल का बच्चा, फिल्म रिलीज से पहले ही बना सुपरस्टार
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे अब ये इंतजार खत्म होने जा रहा है। वैसे को सलमान खान की हर फिल्म खास होती है लेकिन ये फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें सलमान खान के पहली बार चीन के कलाकारों के साथ काम करते नजर आने वाले हैं। फिल्मे में चीनी कलाकार जू जू के बारे में तो आपने खूब सुना होगा लेकिन अब हम रिलीज से ऐन पहले बताने जा रहे है फिल्म के नन्हे कलाकार मतिन रे के बारे में।
बहुत कम लोगो के ये मुकाम हासिल होता है जो मतिन ने महज पांच साल की उम्र में हासिल कर लिया। जी हां महज पांच साल की उम्र में अरुणाचल प्रदेश के मतिन ने सलमान खान के स्क्रीन शेयर कर बड़ी लोकप्रिता हासिल कर ली है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान खान के साथ हमेशा नजर आए मतिन के दर्शको ने सलमान से भी ज्यादा पसंद किया। आगे की स्लाइड्स में जानिए फिल्म के प्रमोशन के दौरान मतिन के कुछ दिलचस्प किस्से।
मतिन शूटिंग के समय शिकायत करते थे कि उन्हे शूटिंग करने में मजा नहीं आता क्योंकि वो एक शेफ बनना चाहते हैं। वहीं जब सलमान खान ने प्रमोशन के दौरान मतिन से पूछा कि वो बड़े होकर क्या बनना चाहते है तो मतिन के जबाव ने सबको हंसा दिया। इस छोटे बच्चे ने कहा, "मैं हीरो बनना चाहता हूं। अब बन गया तो बन गया। कुकिंग मैं फ्री टाइम में कर लूंगा।"
हाल ही में मतिन का ये ऑडिशन वीडियो खूब वायरल हो रहा है...
हाल ही में मतिन का ये ऑडिशन वीडियो खूब वायरल हो रहा है...
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान को बच्चो के बहुत प्यार है मतिन के साथ सलमान खान को भी काफी मजा आता था वो जमकर मतिन के साथ मस्ती करते थे। इसके साथ वो मतिन के साथ ट्यूबलाइट के रेडियो सॉन्ग पर भी खूब थिरकते नजर आए।
विज्ञापन
प्रमोशन के दौरान मतिन ने फैंस ने पूछा कि उन्हे सलमान खान के साथ काम करके ज्यादा मजा आया या जू जू के साथ। इस पर मतिन का जवाब था कि मेरे पापा सलमान खान के फैन हैं और मम्मी जू जू को पसंद करती है। आपको बता दें फिल्म में स्टार कास्ट के लिए कई बच्चों के ऑडिशंस लिए गए थे जिनमें मतिन को सबसे ज्यादा पसंद किया गया था।