फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पायरेसी: 'राधे' लीक करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, सलमान के मैनेजर ने दर्ज कराई शिकायत

Mon, 17 May 2021 02:54 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 17 May 2021 02:54 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan manager Files a written complaint in mumbai cyber cell against radhe film piracy
सलमान खान - फोटो : Social media

हाल ही में ईद के मौके पर सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' ओटीटी प्लेटफॉर्म जी प्लेक्स पर रिलीज की गई। इसके रिलीज होते ही पाइरेसी का मुद्दा खड़ा हो गया है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखा गया, जिसका असर यह हुआ कि रिलीज के तुरंत बाद ही जी प्लेक्स का सर्वर तक क्रैश हो गया था। वहीं ओटीटी ने अपना सालाना सब्सक्रिप्शन और फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ की टिकट का खर्चा जोड़कर एक कॉम्बो ऑफर लॉन्च किया था। इसका मतलब है कि जो भी जी सिनेप्लेक्स पर ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ देखने के लिए भुगतान करेगा, वो इसके साथ सालभर तक जी5 पर उपलब्ध सामग्री देख सकता है।लेकिन कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जो पाइरेटेड साइट्स के जरिए फिल्म देखने की कोशिश में लगे हैं। इसको लेकर सलमान खान ने उन्हें नसीहत दी थी। अभिनेता ने एक ट्वीट के जरिए लोगों से फिल्म को पाइरेटेड साइट्स पर नहीं देखने की अपील की थी और कहा था कि यदि अब भी कोई ऐसा करेगा तो साइबर सेल उन अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगा और कार्रवाई भी की जाएगी। अब इसको लेकर नई जानकारी सामने आई है कि सलमान खान के मैनेजर ने फिल्म की पाइरेसी करने वालों के खिलाफ मुंबई के साइबर पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।

Salman Khan manager Files a written complaint in mumbai cyber cell against radhe film piracy
राधे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान स्टारर 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' दर्शकों के लंबे इंतजार और उत्सुकता के बीच रिलीज की गई थी। कोरोना काल को देखते हुए इसे ओटीटी और डीटीएच पर 'पे पर व्यू' सर्विस के तहत 13 मई को रिलीज किया गया था। लेकिन ये खबर सामने आई कि कुछ घंटे बाद ही यह इंटरनेट पर लीक भी हो गई।

Salman Khan manager Files a written complaint in mumbai cyber cell against radhe film piracy
'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' का एक दृश्य - फोटो : Twitter

जानकारी के अनुसार इंटरनेट पर कई साइट्स के जरिए फिल्म को लीक कर दिया गया था, जिसके बाद सलमान खान को काफी एक्शन में देखा गया। उन्होंने इसके खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी। अब खबर सामने आई है कि सलमान खान के मैनेजर ने हालिया रिलीज ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ की पाइरेसी करने वालों के खिलाफ साइबर क्राइम के तहत मुंबई के साइबर पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले में साइबर ब्रांच के डीसीपी रश्मि करंदीकर ने बताया है कि उन्हें एक लिखित शिकायत मिली है, जिसकी जांच शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan manager Files a written complaint in mumbai cyber cell against radhe film piracy
सलमान खान - फोटो : Social media

इससे पहले सलमान खान ने पाइरेसी करने वालों को चेतावनी दी थी कि उनपर एक्शन लिया जा सकता है। सलमान भाई पूरे तेवर में नजर आ रहे हैं और उनकी ओर से अब शिकायत दर्ज करवा दी गई है। उन्होंने ट्विटर पर एक ट्वीट के जरिये लोगों से फिल्म को पाइरेटेड साइट्स पर नहीं देखने की अपील की थी। साथ ही कहा था अगर अब भी कोई ऐसा करेगा तो साइबर सेल उन अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगा।

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

विज्ञापन
Salman Khan manager Files a written complaint in mumbai cyber cell against radhe film piracy
सलमान खान - फोटो : Social media

सलमान खान ने ट्वीट में लिखा था ‘हमने आपको 249 रुपये प्रति व्यू के उचित मूल्य पर हमारी फिल्म 'राधे' को देखने के लिए उपलब्ध कराया है। इसके बावजूद पाइरेटेड साइट्स 'राधे' की अवैध रूप से स्ट्रीमिंग कर रही हैं जो कि एक गंभीर अपराध है। साइबर सेल इन सभी अवैध साइट्स के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। कृपया पाइरेसी का हिस्सा ना बनें। कृपया इस बात को समझें कि आप साइबर सेल के साथ बहुत परेशानी में पड़ जाएंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed