{"_id":"5f3bd0578ebc3e3d1b683193","slug":"salman-khan-murder-planner-arrest-from-uttrakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान की हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुंबई पहुंच रेकी तक कर आया था बदमाश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान की हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुंबई पहुंच रेकी तक कर आया था बदमाश
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 18 Aug 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश रचने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राहुल उर्फ सांगा उर्फ बाबा ने इसी साल जनवरी में सलमान खान की रेकी की थी। जानकारी के अनुसार, वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है। इसके साथ ही उस पर और भी कई गंभीर आरोप है। 24 जून को फरीदाबाद में राशन डीलर प्रवीन की हत्या का मुख्य आरोपी भी राहुल ही है।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई के बांद्रा में राहुल ने जनवरी के पहले सप्ताह में सलमान खान की रेकी की थी। वह दो दिन तक मुंबई में रुका था। इस दौरान वो सलमान खान के बाहर आने जाने पर पूरी नजर रखता था। पुलिस ने 15 अगस्त को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से राहुल को गिरफ्तार कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। मंगलवार को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया गया।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
डीसीपी मुख्यालय राजेश दुग्गल ने इस मामले में मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि राहुल उर्फ सांगा शातिर बदमाश है। उसने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा के कहने पर जनवरी 2020 में मुंबई जाकर सलमान खान की रेकी की थी। इस रेकी का इनपुट उसने राजस्थान की जेल में बंद अपने आका लॉरेंस बिश्नोई को दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि राजस्थान में काले हिरण मामले को लेकर रंजिशन लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा ने राहुल से मुंबई में सलमान खान की रेकी कराई। उसके मुंबई से लौटकर आते ही लॉकडाउन लग गया। इस वजह वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका। पुलिस को जब इस मामले की जानकारी मिली थी तो सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बॉस 2020 को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में शो का टीजर रिलीज किया गया जिसे सलमान ने अपने पनवेल स्थित फार्महाउस पर शूट किया। बिग बॉस का प्रोमो शूट करने के लिए सलमान एक स्टूडियो के बाहर स्पॉट भी किए गए थे। वहीं सलमान खान की आने वालीं फिल्में राधे, किक 2 और कभी ईद कभी दिवाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।