{"_id":"629df76a7eca9f217e42887c","slug":"salman-khan-net-worth-has-3000-crore-tiger-3-actor-have-also-properties-in-abroad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan Net Worth: अरबों की संपत्ति के मालिक हैं सलमान खान, देश में ही नहीं विदेशों में भी है प्रॉपर्टी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Khan Net Worth: अरबों की संपत्ति के मालिक हैं सलमान खान, देश में ही नहीं विदेशों में भी है प्रॉपर्टी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 06 Jun 2022 06:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक्टर को रविवार को एक चिट्ठी के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। इस लेटर के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सोमवार को सलमान के घर के बाहर कुछ सीबीआई अधिकारी भी नजर आए थे। फिल्म इंडस्ट्री में सलमान तीन दशक से ज्यादा समय से सक्रिय हैं। इस दौरान एक्टर ने एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी हैं। इंडस्ट्री में एक कहावत मशहूर है कि जिस फिल्म में सलमान होते हैं ,वह 100 करोड़ का बिजनेस आसानी से कर लेती है। फिल्मों और विज्ञापनों से सलमान मोटी कमाई करते हैं। आज हम आपको इस रिपोर्ट में सलमान की कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।
2 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इतनी है एक्टर की संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान 3000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी यह संपत्ति फिल्मों, विज्ञापनों और अन्य प्रॉपर्टीज को मिलाकर है। एक्टर का पूरा परिवार गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, समुद्र के किनारे मौजूद इस आलीशान अपार्टमेंट की कीमत लगभग 100 करोड़ रुपए के आसपास है। इसके अलावा मुंबई के बाहर भी सलमान कई अचल संपत्तियों के मालिक हैं, जिनकी कीमत करोड़ो में है।
3 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान का पनवेल में एक फॉर्महाउस है, जो 150 एकड़ में फैला है। उनका यह फॉर्महाउस हर सुख सुविधाओं से लैस है। सलमान अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फॉर्महाउस की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। दबंग खान की प्रॉपर्टी केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी है। एक्टर की दुबई में भी आलीशान प्रॉपर्टी है, जिसकी कीमत करोड़ों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान आखिरी बार फिल्म 'अंतिम' में नजर आए थे। इसमें उन्होंने एक्सटेंडेड कैमियो निभाया था। इसके अलावा सलमान जल्द ही फिल्म टाइगर 3 में भी नजर आने वाले हैं। हाल ही में इसका फर्स्ट लुक सामने आया था जिसमें सलमान और कटरीना की जोड़ी एक साथ दिखी थी। इस फिल्म के अलावा सलमान अपने होम प्रोडक्शन में बन रही फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में भी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।