फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनी हीरोइनों को KISS पर सलमान खान ने क्यों लगा रखा है BAN, जानिए भाईजान का सबसे बड़ा सीक्रेट

Mon, 28 Dec 2020 04:58 PM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 28 Dec 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
salman khan never kissed his co actress in the films do you know what is the reason behind
सलमान खान इस खास कारण से फिल्म में नहीं करते लिपलॉक - फोटो : AMAR UJALA

सलमान खान बॉलीवुड के भाईजान कहे जाते हैं और उनके फैन्स भी उन्हें इसी नाम से पुकारते हैं। बीते दिन सलमान खान का जन्मदिन था तो इस मौके पर हम आपको याद दिलाना चाहते हैं कि बॉलीवुड में एक मात्र सलमान खान ही ऐसे अभिनेता हैं, जो किसिंग सीन से परहेज करते हैं। सलमान खान किसी फिल्म से पहले अपने नो किस क्लॉज को साफ कर देते हैं और उसी के बाद फिल्म की शूटिंग के लिए फाइनल हां करते हैं। नो किस क्लॉज के पीछे सलमान खान एक बड़ा कारण बताते हैं, हालांकि शाहरुख खान, अजय देवगन और आमिर खान जैसी बड़ी हस्तियां फिल्मों में ऐसे सीन देने से नहीं कतराते हैं।

salman khan never kissed his co actress in the films do you know what is the reason behind
सलमान खान और कैटरीना कैफ

सलमान खान अपनी फिल्म में भरपूर रोमांस करते हैं लेकिन किस करने के लिए हामी नहीं भरते। सलमान खान ऐसे कलाकार हैं, जो बिना किसिंग सीन के भी अपने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना देते हैं और 100 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म लिस्ट में शामिल कर देते हैं। सलमान खान लंबे समय से इस नियम को फॉलो करते आ रहे हैं और शायद ही किसी फिल्म में उन्होंने इस रूल को तोड़ा होगा। बड़े परदे पर जितनी हीरोइन के साथ सलमान खान ने काम किया है, वो सभी यह कह सकती हैं कि सलमान ने ऑन कैमरा कभी भी उन्हें किस नहीं किया है।

salman khan never kissed his co actress in the films do you know what is the reason behind
सलमान खान और भाग्यश्री

हालांकि देखा जाए तो सलमान खान ने अपना पहला और एकमात्र लिपलॉक सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' में भाग्यश्री के साथ किया था, लेकिन इस फिल्म में सलमान खान ने अभिनेत्री को छुआ भी नहीं था। अब सवाल पैदा होता है कि उन्होंने ये लिपलॉक कैसे किया, तो इसके पीछे एक कहानी है। सूरज बड़जात्या ने भाग्यश्री और सलमान को मनाने के लिए बड़ी कोशिशें की थीं। उन्होंने एक कांच का गिलास दोनों के बीच लगाया और इस तरह से ये सीन शूट किया। इसके बाद से सलमान खान ने आज तक कोई किसिंग सीन नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan never kissed his co actress in the films do you know what is the reason behind
जरीन खान और सलमान खान - फोटो : Social Media

सलमान खान ने आज तक खुद से किया ये वादा नहीं तोड़ा है। फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद सलमान खान इस बात को साफ कर देते हैं कि फिल्म में कोई सीन ना हो। हालांकि फिल्म 'जब तक है जान' में शाहरुख खान ने अपना नो किस क्लॉज तोड़ दिया था, जिसमें उन्होंने कटरीना कैफ को किस किया था। वहीं अजय देवगन ने फिल्म 'शिवाय' में हीरोइन एरिका फर्नांडिस को करीब एक मिनट तक चूमा था और नो किस क्लॉज को तोड़ा था। इसके अलावा आमिर खान ने फिल्म थ्री इडियट्स में करीना कपूर को किस किया था। हालांकि उनके लिए नो किस क्लॉज मायने नहीं रखता।

विज्ञापन
salman khan never kissed his co actress in the films do you know what is the reason behind
सलमान खान और करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बताया जाता है कि फिल्मों में आने से पहले ही सलमान ने यह फैसला कर लिया था कि वे कभी भी किसी मूवी में Kiss या लिपलॉक सीन नहीं देंगे। इसकी एक वजह यह भी बताई जाती है कि सलमान फैमिली पर्सन हैं और उनकी हमेशा से यही इच्छा रही है कि उनकी फिल्में लोग फैमिली के साथ बैठकर देख सकें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed