फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan के जिम में निकला कोबरा तो फार्महाउस तक पहुंचा तेंदुआ, जीजा आयुष शर्मा ने बताई सच्चाई

Thu, 16 Apr 2020 03:42 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 16 Apr 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
Salman khan news in hindi A King Cobra In Salman Health Club And A Leopard Noticed Panvel Farm House Says Aayush Sharma
आयुष शर्मा, सलमान खान - फोटो : File Pic

कोरोना वायरस के चलते इस समय आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज तक सभी घर के अंदर ही लॉकडाउन हैं। सभी अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। तो वहीं बॉलीवुड के दबंग कहे जाने वाले सलमान खान भी इस समय अपने पूरे परिवार के साथ अपने पनवेल वाले फार्महाउस में समय बिता रहे हैं। सलमान खान के साथ उनका पूरा परिवार है यहां तक कि उनकी बहनें, जीजा और भांजे-भांजियां भी।

Salman khan news in hindi A King Cobra In Salman Health Club And A Leopard Noticed Panvel Farm House Says Aayush Sharma
Salman Khan - फोटो : Social Media

पनवेल फार्महाउस पर समय बिता रहे सलमान खान के फार्महाउस पर जंगली जानवरों के आतंक की खबरें भी सामने आ रही हैं। दरअसल सलमान खान के पनवेल फार्म हाउस में जो जिम बना है वहां पर किंग कोबरा पाया गया। इसके अलावा फार्महाउस के आसपास तेंदुआ भी देखा गया है। सलमान का ये फार्महाउस जंगल के बीचों बीच है इस वजह से यहां जंगली जानवर आस पास मंडराते रहते हैं। इस बारे में सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा ने बताया है।

Salman khan news in hindi A King Cobra In Salman Health Club And A Leopard Noticed Panvel Farm House Says Aayush Sharma
aayush sharma - फोटो : amar ujala mumbai

सलमान खान के जीजा और अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि हाल ही में सलमान खान के जिम में किंग कोबरा मिला तो वहीं फार्महाउस के पास तेंदुआ भी देखा गया था। यहां गाय, बकरी, बत्तख और कई जंगली जानवर भी आ जाते हैं ऐसा लगता है कि हम सफारी में रह रहे हैं। उन्होंने ये भी बताया कि हम इत्तेफाक से वीकेंड के चलते पनवेल आए थे। लेकिन अब करीब एक महीना होने वाला है हम यहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman khan news in hindi A King Cobra In Salman Health Club And A Leopard Noticed Panvel Farm House Says Aayush Sharma
Aayush Sharma

आयुष ने बताया कि वो यहां अपने बच्चों के साथ समय बिता रहे हैं। आहिल के साथ जंगल से फल और सब्जियों को तेड़ते हैं। पूरा परिवार एक साथ इस क्वारंटीन समय को भरपूर एंज्वॉय कर रहा है। बता दें कि सलमान ने भी कुछ दिन पहले अपने घोड़े के साथ नाश्ता करते हुए वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में सलमान अपने घोड़े को पत्तियां खिला रहे थे। साथ ही खुद भी यही पत्तियां खा रहे थे।

विज्ञापन
Salman khan news in hindi A King Cobra In Salman Health Club And A Leopard Noticed Panvel Farm House Says Aayush Sharma
Salman Khan - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि सलमान पनवेल वाले फार्महाउस से ही कई वीडियो और फोटोज के जरिए लोगों को भी घर पर ही रहने की सलाह देते रहते हैं। साथ ही सलमान समय समय पर इन हालातों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी देते रहते हैं। सलमान खान ने हाल ही में मेडिकल स्टाफ के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर भी गुस्सा जाहिर किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed