{"_id":"5c36ee96bdec2256f5338f09","slug":"salman-khan-next-film-with-katrina-kaif-after-zero-movie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फ्लॉप फिल्मों के ढेर के बाद कटरीना कैफ को नहीं मिल रहीं फिल्में, अब सलमान खान ने उठाया ये कदम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फ्लॉप फिल्मों के ढेर के बाद कटरीना कैफ को नहीं मिल रहीं फिल्में, अब सलमान खान ने उठाया ये कदम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
katrina kaif
- फोटो : yrf
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कटरीना कैफ का करियर संभालने के लिए हिन्दी सिनेमा के सुल्तान सलमान खान ने अपनी सुपरहिट फ्रैंचाइजी टाइगर की सीक्वल बनाने के लिए यशराज फिल्म्स के कर्ता-धर्ता आदित्य चोपड़ा से मशविरा किया है। पिछले 5 साल में सिर्फ एक हिट फिल्म दे सकीं कटरीना कैफ को नई फिल्मों के ऑफर मिलने बंद हो चुके हैं और रेमो डिसूजा की फिल्म एबीसीडी 3 से भी उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
2 of 5
katrina kaif
- फोटो : file photo
साल 2013 में धूम 3 की कामयाबी के बाद पिछले पांच साल में कटरीना कैफ की सिर्फ एक फिल्म हिट हुई है-टाइगर जिंदा है, जिसमें वह सलमान खान के साथ थीं। इसके बाद उनकी फिल्में बैंग बैंग, फैंटम, फितूर, बार बार देखो, जग्गा जासूस, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान और जीरो सभी लाइन से फ्लॉप रहीं।
3 of 5
katrina kaif
- फोटो : file photo
दो साल पहले रिलीज हुई टाइगर जिंदा है के निर्देशक अली अब्बास जफर के साथ ही वह इन दिनों फिल्म भारत कर रही हैं लेकिन इसके बाद कटरीना कैफ के पास कोई दूसरी फिल्म नहीं है। यशराज फिल्म्स के सूत्रों की मानें तो धूम सीरीज की चौथी फिल्म में विलेन के किरदार के लिए सलमान खान के नाम की चर्चा चाहे कितनी ही हुई हो लेकिन इस फिल्म पर अभी तक काम शुरू ही नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
salman khan, katrina kaif
- फोटो : yrf
सलमान की दबंग सीरीज की तीसरी फिल्म पर काम शुरू हो चुका है लेकिन उसमें कटरीना के लिए किसी किरदार की गुंजाइश नहीं है। इस सबको देखते हुए सूत्रों के मुताबिक सलमान खान ने आदित्य चोपड़ा से एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है के बाद टाइगर की कहानी को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा की है। सब कुछ ठीक रहा तो कटरीना कैफ का करियर बचाने के लिए आदित्य चोपड़ा और सलमान खान जल्द ही इस सीक्वल का ऐलान कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
varun dhawan, katrina kaif
- फोटो : file photo
एबीसीडी 3 से कटरीना के बाहर होने के बाद वरुण धवन ने ही श्रद्धा कपूर से इस बारे में बात की। दोनों की जोड़ी एबीसीडी 2 में भी काम कर चुकी है। श्रद्धा कपूर भी सायना नेहवाल की बायोपिक को लेकर इसके निर्देशक अमोल गुप्ते से खुश नहीं हैं। दोनों फिल्मों की प्रोड्यूसर कंपनी टी सीरीज ही है और इसी के चलते श्रद्धा की सारी डेट्स अब एबीसीडी 3 में एडजस्ट हो चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।