सब्सक्राइब करें

सलमान खान ने अपनी जिंदगी को लेकर किया बड़ा खुलासा, हजार औरतों के साथ रहे हैं मेरे सम्बंध

एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Published by: साइस्ता सैफी Updated Mon, 14 Jan 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
Salman khan old interview viral in media
salman khan
बॉलीवुड के मोस्ट वॉन्टेंड बैचलर सलमान खान से शादी करने का सपना हर लड़की देखती है, वहीं सलमान खान के चाहने वाले भी अकसर उनसे यह सवाल पूछते हैं कि वह शादी कब करेंगे, जिसे लेकर उन्होंने हमेशा घुमा फिराकर ही जवाब दिए हैं, लेकिन हाल ही में सलमान खान का एक इंटरव्यू इन दिनों सुर्खियों में है। सलमान ने यह इंटरव्यू एक मैग्जीन को साल 1990 के दौरान दिया था। 

 
Trending Videos
Salman khan old interview viral in media
salman khan
इस इंटरव्यू में सलमान ने अपनी लाइफ को लेकर बड़े-बड़े खुलासे किए थे।  20 मई 1990 में दिए अपने इस इंटरव्यू में सलमान ने कई राज खोले हैं। इंटरव्यू में सलमान ने कहा है कि सलीम खान ने कभी उन्हें हीरों बनने के लिए प्रोत्साहित नहीं किया, बल्किन निर्देशक शशिलाल नायर के शब्दों में सलीम हमेशा सलमान को कहते रहे कि..तू क्या हीरो बनेगा? तेरे में हीरो वाली ऐसी कोई बात नहीं हैं, मेरी नाक कटाएगा। इसपर सलमान ने कहा कि मैंने यह ठान लिया था कि किसी तरह से भी अपने डैडी को यह साबित करूगा कि मैं अपनी जिंदगी में कुछ कर सकता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman khan old interview viral in media
salman khan
मुझे याद है मैंने प्यार किया का रिस्पॉन्स देखने मैं जब सत्यम टॉकीज गया तो ब्लैक में टिकट बेचने वालों ने मुझे अपने कंधों पर उठा लिया। घर पर ये घटना मैंने अपने पिता को बताई और उन्होंने कहा, उन लोगों से तुमने कहा होता कि अभी अभी तो मैंने चलना सीखा है। अभी से उठा लोगो तो कैसे चलेगा। सलमान खान ने आगे कहा है कि यह मेरी तमन्ना है कि मेरे डैडी मेरी नाम से जाने जाए। उस दिन मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन होगा। 
Salman khan old interview viral in media
salman khan
इस दौरान सलमान खान से एक और सवाल पूछा गया कि यूं तो सलमान खान ने कभी अपनी प्रेमिका संगीता बिजलानी के बारे में कुछ नहीं कहा। संगीता ही उनके बारे में बोलती नजर आई हैं। लेकिन अब सुनने में आया कि सलमान खान अपनी भूतपूर्व प्रेमिका शाहीन के पास लौट गए हैं, संगीता बिजलानी को छोड़कर। जिसपर सलमान कहते हैं कि मेरी निजी जिंदगी मेरी अपनी है। मैं अपनी पर्सनल लाइफ में किसी को दखल देने की इजाजत नहीं देता। हजार औरतों के साथ मेरे संबंध रहे होंगे ...मेरे कोई भी संबंध अधूरे नहीं रहे ...पूरा किया है मैंने उन्हें। 
विज्ञापन
Salman khan old interview viral in media
salman khan
सलमान से पूछा गया था कि आप किस तरह की पत्नी की तल्पना करते हैं?जिसे लेकर सलमान ने कहा कि मेरी बीवी साक्षात भारतीय नारी होगी। दिमाग वाली होगी। बोलने चालने, उठने बैठने की तमीज होगी उसे और इन सबके बावजूद वह मृदभाषी होगी। सलमान से आगे पूछा गया कि आप खुद कैसे पति साबित होंगे। जिसपर सलमान ने कहा है कि मैं बतौर पति वो करूंगा जो प्रेमी बनकर न कर सका। बतौर पिता मैं अपनी बेटी के करीब उसी लड़के को आने दूंगा ...जो उससे शादी करेगा। वरना किसी भी लड़के को मैं अपनी बेटी के 10 फीट नजदीक भी नहीं आने दूंगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed