फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस दिन सलमान खान अपनी शादी की तारीख का करेंगे एलान, लीक हुए वीडियो से खुलासा!

Tue, 09 Jul 2019 11:08 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 09 Jul 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
salman khan on talked about personal question on nach baliye 9 leaked video
salman khan - फोटो : social media

भारत की सफलता के बाद सलमान खान फिलहाल टीवी रियलिटी शो में व्यस्त हो गए हैं। सलमान खान जल्द ही नच बलिए सीजन 9 में दिखाई देंगे। दरअसल इस शो को सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी ने प्रोड्यूस किया है। शो के सेट से एक वीडियो लीक हुआ है जो काफी वायरल हो रहा है।

salman khan on talked about personal question on nach baliye 9 leaked video
salman khan - फोटो : social media

वीडियो सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि सलमान शो के ओपनिंग एपिसोड में दिखेंगे। वीडियो में सलमान दर्शकों से अपनी दिल की बात कहते हैं। कैजुअल अंदाज में जैसा कि सलमान बात करते हैं उसी अंदाज में वो बताते हैं कि निजी जिंदगी पर सवाल सुन-सुनकर वो परेशान हो चुके हैं। 

salman khan on talked about personal question on nach baliye 9 leaked video
salman khan - फोटो : social media

सलमान कहते हैं कि 'हर कोई मुझे मर्डर मिस्ट्री समझकर सुलझाने निकलता है। जिंदगी में मुझे क्या-क्या सुनने को नहीं मिला है। सलमान ने अपनी शादी की तारीख का किया एलान... अपनी शादी के सवाल पर रिपोर्टर पर फिर भड़के सलमान... क्या सलमान की अगली फिल्म उनकी एक्स के साथ होगी... कौन है वो बदनसीब जो सलमान का असली प्यार है? इतने सारे सवाल और कोई जवाब नहीं, सोच रहा हूं कि अब इन तमाम सवालों के जवाब दे ही डालूं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#SalmanKhan for #NachBaliye... “Har koi mujhe koi murder mystery samajhkar mujhe solve karne ko nikalta hai. Life mein mujhe ab tak kya kya sunnke ko nahi mila" "Apni shaadi ke sawaal par, Salman fir bhadke reporter par" "Kya Salman ki agli film hogi unke kisi ex ke saath?"

A post shared by @ artimes29 on

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan on talked about personal question on nach baliye 9 leaked video
Nach Baliye 9 - फोटो : twitter

नच बलिए सीजन 9 का प्रसारण 19 जुलाई 2019 से स्टार प्लस पर होगा। ऐसे में माना जा रहा है इसी दिन सलमान तमाम सवालों का जवाब देंगे जिसे उनके फैंस लंबे अरसे से जानना चाहते हैं। शो की बात करें तो इस बार अनीता हसनंदानी, उर्वशी ढोलकिया, कुंडली भाग्य फेम श्रद्धा आर्या और सीरियल चंद्रकाता में नजर आ चुके आदित्य सिंह हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
salman khan on talked about personal question on nach baliye 9 leaked video
Dabangg 3 - फोटो : social media

सलमान खान की अगली फिल्म दंबग का तीसरा सीक्वल है। हाल ही में सलमान खान ने इंदौर में दबंग 3 की शूटिंग भी की। सलमान खान के अपोजिट सोनाक्षी सिन्हा हैं। वहीं इस बार सलमान खान के पिता का रोल एक्टर प्रमोद खन्ना करेंगे। फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं और यह 20 दिसंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed