{"_id":"60a4e6f58ebc3e80bd09c488","slug":"salman-khan-owned-most-expensive-things-see-here-the-list-of-his-luxurious-lifestyle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: साइकिल से लग्जरी कार तक, इन महंगी चीजों के मालिक हैं सलमान खान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तस्वीरें: साइकिल से लग्जरी कार तक, इन महंगी चीजों के मालिक हैं सलमान खान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Wed, 19 May 2021 04:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
सलमान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपरस्टार सलमान खान लोगों के दिलों में राज करते हैं और उनकी फिल्मों का इंतजार आज भी लोग बेसब्री से करते हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस उनके घर के आगे घंटों इंतजार करना भी पसंद करते हैं। सिर्फ यही नहीं दीवानगी का आमल कुछ इस कदर है कि लोग सल्लू भाई की तरह से ब्रेसलेट पहना करते हैं और उनकी स्टाइल को भी फॉलो करते हैं। कहा जाता है भाईजान जिसके सिर पर भी हाथ रख देते हैं उसकी किस्मत चमक जाती है। आज हम सलमान खान से जुड़ी किसी फिल्म या उनके किसी फैन के बारे में बात नहीं करने जा रहे हैं। आज हम आपको सलमान खान की लाइफस्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं। क्या आपको पता है सलमान खान के पास लाखों की गाड़ियों के साथ ही खुद का याच्ट भी है। भाईजान के महंगे शौक देखकर आपकी भी हैरान हो जाएंगे, तो चलिए जानते हैं सलमान खान की कुछ खास चीजों के बारे में...
2 of 9
सलमान खान
भाईजान की फिल्में आज भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों कमाती हैं और इसके अलावा वो कई विज्ञापन भी करते हैं। लेकिन जितना वो कमाई करते हैं उससे कही ज्यादा दान भी करते हैं। इसके साथ ही सलमान खान अपने सभी शौक भी पूरे करते हैं। उनकी गाड़ियों से लेकर प्राइवेट याच्ट तक की कीमत जानकर आप दंग रह जाएंगे।
3 of 9
सलमान खान
कई बार सोशल मीडिया पर आपने साइकिल चलाते हुए सलमान खान की वायरल तस्वीरें देखी होंगी। सलमान सुबह-सुबह साइकिल से ही सैर पर निकलते हैं और उन्हें साइकिल का भी शौक है। सुपरस्टार के पास 2014 XTC साइकिल है, जिसकी कीमत 4.32 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
सलमान खान
सिर्फ साइकिल की नहीं सलमान खान को बाइक्स का भी खासा शौक है। भाईजान के पास एक से बढ़कर एक बाइक्स मौजूद हैं। उनके इस कलेक्शन में 16 लाख रुपये की कीमत वाली हायाभूसा, 15 लाख रुपये की यामाहा आर1, 16 लाख रुपये की सुजुकी जीएसएक्स आर और 16 लाख रुपये की सुजुकी इंट्रुडर एम1800 आरजेड शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 9
सलमान खान
ये तो रही सल्लू भाई की बाइक्स की जानकारी अब आते उनकी कार पर। सलमान खान को कारों का भी शौक हैं। उनके कलेक्शन में एक से बढ़कर एक महंगी कारें मौजूद हैं। जिसमें Mercedes Benz GL Class (लगभग 80 लाख), Mercedes Benz S Class (लगभग 82 लाख रुपये), Audi A8 L (लगभग 1.13 करोड़ रुपये), BMW X6 (लगभग 1.15 करोड़ रुपये), Toyota Land Cruiser (लगभग 1.29 करोड़ रुपये), Audi RS7 (लगभग 1.4 करोड़ रुपये), Range Rover (लगभग 2.06 करोड़ रुपये), Audi R8 (लगभग 2.31 करोड़ रुपये), Lexus LX470 (लगभग 2.32 करोड़ रुपये) शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।