सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं जिनकी दोस्ती की लोग मिसाल देते हैं। सलमान का रवैया दूसरों के प्रति बहुत ही अच्छा रहता है तभी तो हम उम्र से लेकर बच्चे- बुजर्ग सभी सलमान खान से बेहद लगाव रखते हैं। इन दिनों सलमान खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है जिसमें वो दो छोटे बच्चों के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। सलमान के इस थ्रोबैक तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।
बच्चों के साथ चारपाई पर लेटे आराम फरमाते नजर आए सलमान खान, तस्वीर पर फैंस ने लुटाया प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि इस तस्वीर को अभिनेत्री और राजनेत्री बीना काक ने साझा किया है जो सलमान खान की करीबीं मानी जाती हैं। सलमान इस तस्वीर में चारपाई पर दोनों बच्चों के साथ आराम फरमाते नजर आ रहे हैं। ये दोनों बच्चे बीना काक के पोते हैं। इस तस्वीर में सलमान मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। उनकी फ्रेंच दाढ़ी को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये तस्वीर 2014 की है जब सलमान फिल्म 'किक' के लिए शूटिंग कर रहे थे।
बीना काक ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, 'कबीर और जवाहर मेरे दोनों पोते अपने सलमान भाई के साथ मस्ती करते हुए'। इस तस्वीर में सलमान और दोनों बच्चे बेहद ही प्यारे लग रहे हैं। दबंग खान की इस तस्वीर को देखकर फैंस भी उनपर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'उम्र तो सलमान खान के लिए बस एक संख्या हैं। वहीं एक यूजर ने सलमान पर प्यार लुटाते हुए लिखा, 'तीनों बच्चे बहुत प्यारे लग रहे'।
अभिनेत्री बीना काक सलमान खान के साथ फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' में नजर आ चुकी हैं। वो सलमान से बहुत लगाव रखती हैं। पिछले साल दिसंबर के महीने में बीना और सलमान का एक वीडियो जबरदस्त वायरल हुआ था। इस वीडियो में सलमान और बीना देसी अंदाज में चूल्हे पर खाना पकाते नजर आ रहे थे। सलमान के इस वीडियो को भी फैंस ने खूब पसंद किया था।
बता दें कि सलमान खान को जोधपुर की जिला और सत्र न्यायालय से आर्म्स एक्ट मामले में बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने राज्य सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि सलमान खान ने आर्म्स एक्ट को लेकर गलत हलफनामा पेश किया था। इससे पहले सरकार की याचिका को निचली कोर्ट ने खारिज कर दिया था। सलमान ने कोर्ट से राहत मिलने के बाद अपने फैंस को धन्यवाद कहते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया था।