फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान के 'भाई' को ट्रोलर्स ने दी पाकिस्तान जाने की सलाह, एक्टर ने ऐसे दिया जवाब

Fri, 09 Aug 2019 09:16 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 09 Aug 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan race 3 Co Star saqib saleem replied Trollers on pakistan comment
सलमान खान और साकिब सलीम - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म रेस 3 में सलमान खान के भाई का किरदार निभा चुके बॉलीवुड एक्टर साकिब सलीम ने हाल ही में अनुच्छेद 370 को लेकर एक ट्वीट किया था जिसपर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया था। लेकिन अब एक्टर ने ट्रोलर्स को तगड़ा जवाब दिया है।

Salman Khan race 3 Co Star saqib saleem replied Trollers on pakistan comment
साकिब सलीम - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल 6 अगस्त को साकिब ने कश्मीर मुद्दे पर एक ट्वीट किया था। एक्टर ने ट्वीट कर जम्मू-कश्मीर में लगे कर्फ्यू के हालात पर चिंता जताई थी जो सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया और उन्होंने एक्टर को पाकिस्तान जाने की सलाह दे दी। 

Salman Khan race 3 Co Star saqib saleem replied Trollers on pakistan comment
race 3, salman khan, saqib saleem, Deadpool workout,

साकिब ने ट्वीट में लिखा था- मुझे नहीं पता कि यह जो कुछ भी हो रहा है वह सही है या गलत, मैं अब भी इस चीज को समझने की कोशिश कर रहा हूं। मैं आधा कश्मीरी हूं। मेरा परिवार श्रीनगर में है, जिनसे मैं दो दिन से संपर्क बनाने की कोशिश कर रहा हूं। मैं केवल यह जानना चाहता हूं कि क्या वे ठीक हैं।मुझे नहीं पता कि यह जो कुछ भी हो रहा है वह सही है या गलत, मैं अब भी इस चीज को समझने की कोशिश कर रहा हूं। मैं आधा कश्मीरी हूं। मेरा परिवार श्रीनगर में है, जिनसे मैं दो दिन से संपर्क बनाने की कोशिश कर रहा हूं। मैं केवल यह जानना चाहता हूं कि क्या वे ठीक हैं।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan race 3 Co Star saqib saleem replied Trollers on pakistan comment
Saqib Saleem

साकिब के इस ट्वीट पर ट्रोलर्स ने उन्हें पाकिस्तान जाने की सलाह दी। जिसके जवाब में साकिब ने एक दूसरा ट्वीट लिखते हुए कहा- 'मैं गर्व  से कहता हूं कि मैं हिंदुस्तानी हूं जो कि इस देश से प्यार करता हूं। लेकिन अगर मुझे गलत लगता है तो मैं कुछ सवाल पूछूंगा। अगर आपको इससे कोई समस्या है तो ये आपका मसला है। आप में से कुछ लोग मुझे पाकिस्तान भेजने पर तुले हुए हैं। मेरी चिंता मत करो, मैं जहां हूं वहां ठीक हूं।'



 

विज्ञापन
Salman Khan race 3 Co Star saqib saleem replied Trollers on pakistan comment
Saqib Saleem

वहीं साकिब से इस ट्वीट का एक यूजर ने जवाब देते हुए लिखा- 'लेकिन अब भी मुझे ये समझ नहीं आ रहा कि कश्मीर के लोगों से क्या पूछना चाहिए ऐसा क्या हु्आ जो गलत है?'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed