सलमान खान ने “ईद का कमिटमेंट था, ईद पर ही आएंगे, क्योंकि एक बार जो मैंने....” कहकर अपनी फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ की ईद पर रिलीज का बीते हफ्ते एलान तो कर दिया, लेकिन देश में तमाम लोग ऐसे भी हैं जो कोरोना के डर के मारे अब भी सिनेमाघरों तक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। ऐसे लोगों की सहूलियत के लिए अब फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’। खुद चलकर उनके घर आने की तैयारी में है। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने के बाद जल्द से जल्द इसका डिजिटल संस्करण भी रिलीज करने की योजना पर काम शुरू हो गया है।
‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ इस तरह सीधे सलमान के फैंस तक पहुंचेगी, समझिए कैसे मोबाइल पर मिलेगी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ की रिलीज की तारीख कंफर्म करने के साथ साथ फिल्म का एक नया पोस्टर भी बीते शनिवार को जारी किया। साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘दबंग 3’ के बाद ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ उनकी अगली फिल्म होगी जो सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ साल 2021 की बहु प्रतीक्षित फिल्म है औऱ इसके ठीक दो हफ्ते पहले अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ भी रिलीज हो रही है।
जानकारी के मुताबिक सलमान खान की फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ के वितरण अधिकार जिस कंपनी ने खरीदे हैं, उसमें पिछले कई दिन से फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की रणनीति बन रही है। हिंदी फिल्मों की कमाई के देश में तीन सबसे बड़े बाजार हैं। इनका नामकरण दिल्ली-यूपी मार्केट, मुंबई मार्केट और ईस्ट पंजाब मार्केट दशकों से चला आ रहा है। इन बाजारों में कोरोना हाल के दिनों में फिर से जोर पकड़ने लगा है। ऐसे में सिनेमाघरों में आने शुरू हुए दर्शकों की तादाद फिर कम हो जाने की आशंका भी है।
इसी आशंका को देखते हुए फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ खरीदने वाली कंपनी जी स्टूडियोज ने समानांतर रणनीतियों पर काम शुरू किया है। ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ के लिए तमाम सिनेमाघरों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। समझा जा रहा है कि सभी भाषाओं को मिलाकर ये फिल्म करीब 5 हजार स्क्रीन्स पर एक साथ रिलीज हो सकती है। बॉक्स ऑफिस की सारी कमाई दो हफ्ते में बटोरने के बाद कंपनी इसे अपने समूह के ओटीटी पर रिलीज करने की तैयारी में है।
जी समूह का ओटीटी जी5 है। इस पर पहले भी नई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। इसका एक चैनल है जीप्लेक्स, जहां नई फिल्मों को ग्राहकों से अतिरिक्त कीमत लेकर रिलीज किया जाता है। सलमान खान की फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ की डिजिटल रिलीज करने के पीछे सोच यही काम कर रही है कि ऐसा करके फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सकता है और इसे जी5 के ग्राहकों के सालाना शुल्क में ही दिखाए जाने से पहले एक मोटी कमाई इसे रिलीज के कुछ हफ्तों बाद पे पर व्यू (एक बार देखने की फीस) के तहत रिलीज करके की जा सकती है।