हाल ही में सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का ट्रेलर रिलीज हुआ। सलमान और कटरीना के फैंस को ट्रेलर बेहद पसंद आया। एक बार फिर दर्शक सलमान और कटरीना की जोड़ी देखने के लिए बेकरार हैं।
जिस एक्ट्रेस के कारण 'टाइगर जिंदा है', उसी को 'Kiss' करने से सलमान खान का इनकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फिल्म में सलमान और कटरीना का एक इंटीमेट सीन भी है। हालांकि सलमान ऐसे सीन करने से बचते हैं। इस सीन के दौरान सलमान को कटरीना को किस करना था लेकिन सलमान ने ऐसा करने से मना कर दिया।
सलमान लंबे समय से अपनी फिल्मों में 'नो किसिंग पॉलिसी' को अपना रहे हैं। इसी पॉलिसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कटरीना कैफ को किस करने से मना कर दिया। सबको उम्मीद थी कि सलमान इस बार किस कर सकते हैं क्योंकि उनकी बहुत पुरानी दोस्त कटरीना हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
पढ़ें- बेनाफ्शा के बारे में ऐसी गंदी बात सुन ब्वॉयफ्रेंड का खून खौला- 'सलमान ने कुछ नहीं किया तो...'
किस सीन के लिए फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने सलमान को मनाने की बहुत कोशिश की। लेकिन सलमान नहीं माने। इसलिए अब्बास ने ये सीन ही स्क्रिप्ट से हटा दिया। आखिरकार सलामान के आगे किसी की नहीं चली।
बता दें कि सलमान खान अपने एक इंटरव्यू में कह चुके हैं कि वो इंटीमेट और किस सीन करने में सहज महसूस नहीं करते हैं। सलमान ऐसे सीन के दौरान काफी शर्माते हैं। साथ ही सलमान का कहना है कि उनकी फिल्म बच्चे अपने परिवार के साथ देखें।