बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान ने लोगों को कोरोना के प्रति जागरुक करने के लिए एक गाना बनाया है। सलमान खान ने इस गाने को रिलीज भी कर दिया है। इस गाने के जरिए सलमान खान लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरुक कर रहे हैं। सलमान का ये अनोखा अंदाज उनके फैन्स को भी पसंद आने वाला है। बीते दिन सलमना ने इस गाने को आज रिलीज करने की बात कही थी वहीं आज सलमान इस गाने को लेकर लोगों के सामने भी आ गए हैं।
'प्यार करोना' के साथ सलमान ने की अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत, वायरल हो रहा वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान के इस गाने 'प्यार करो ना' का वीडियो रिलीज कर दिया है। इसके साथ बॉलीवुड के दबंग खान ने अब यूट्यूब पर भी अपनी आमद दर्ज करवा दी है। सलमान का ये गाना कोरोना के प्रति लोगों को जागरुक करता है। सलमान ने इसके रिलीज होने की सूचना खुद अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। सलमान ने इसकी यूट्यूब लिंक साझा करते हुए लिखा, 'फाइनली हमारा यूट्यूब चैनल शुरू हो गया है। तो जाइए और मेरा नया गाना देखें और एंज्वॉय करें।'
Finally hamara YouTube channel shuru ho gaya hai, jaiye aur mera naya gaana dekhen aur enjoy karein. #PyaarKaronahttps://t.co/ihrH8607yB@SajidMusicKhan @wajidkhan7 @adityadevmusic @hussainthelal @abhiraj21288 #SaajanSingh
#StayHome #Lockdown #NewMusic #IndiaFightsCorona
सलमान खान ने गाने के वीडियो से पहले इसका ऑडियो रिलीज किया था। सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी थी। सलमान ने इस गाने की एक फैन लिंक लोगों के साथ साझा की। इस लिंक को शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, 'इमोशनली पास रहो और फिजिकली दूर रहो ना प्यार करो ना, ऑडियो आउट हो गया है।' Emotionally pass raho aur physically duurr raho na#PyaarKarona, audio out now!https://t.co/kxQsLnmjrz@SajidMusicKhan @wajidkhan7 @adityadevmusic @hussainthelal
#StayHome #Lockdown #NewMusic #IndiaFightsCorona
सलमान खान लगातार कोरोना वायरस के प्रति अपने फैन्स को जागरुक करने का काम कर रहे हैं। ऐसे में सलमान अब इस गाने के जरिए लोगों को जागरुक करने जा रहे हैं। 'प्यार करो ना' गाना गाने के बोल सलमान और हुसैन ने लिखे हैं। इसे साजिद वाजिद की जोड़ी ने कंपोज किया है। वहीं इस गाने को खुद सलमान खान ने गाया है। गाने का टीजर बीते दिन खुद सलमान खाने ने ही रिलीज किया था। वहीं अब इस गाने का वीडियो भी रिलीज कर दिया गया है।
गौरतलब है कि सलमान खान यहां से भी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरुक करते रहते हैं। सलमान देशभर में हो रही घटनाओं को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। हाल ही में सलमान खान ने मुरादाबाद में हुई घटना को लेकर आक्रोष व्यक्त किया था। बहरहाल अब देखना होगा कि सलमान खान का ये नया तरीका लोगों को कोरोना के प्रति कितना जागरुक और सजग बनाता है।