'बिग बॉस 13' के अलावा सलमान खान अपने खुलासे की वजह से चर्चा में हैं। सलमान मुंबई पुलिस वेलफेयर फंड इनिशिएटिव इवेंट 'उमंग' में गए थे। इसी दौरान सलमान ने अपने निजी जिंदगी से जुड़ी ऐसी बात बताई जिसे जानकर सभी हैरान रह गए। सलमान का यह खुलासा पैसे से जुड़ा हुआ है। खास बात है कि जब उन्हें इस बात का पता चला तो वो शर्मिंदा हो गए थे।
साइकिल मैकेनिक की ये बात सुनकर शर्मिंदा हो गए थे सलमान, आज तक नहीं चुकाया उधार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'उमंग' कार्यक्रम के दौरान सलमान ने कपिल के साथ एक किस्सा साझा किया। इस दौरान सलमान ने बताया कि कैसे वो बचपन में मैकेनिक के सवा रुपये देना भूल गए थे। सलमान को ये बात याद भी नहीं थी। उन्हें ये बात तब याद आई जब वह दोबारा मैकेनिक के पास गए थे जहां वो बचपन में साइकिल बनवाया करते थे। इस किस्से का जिक्र करते हुए सलमान खान ने कहा- 'मैंने शॉर्ट्स पहने हुए थे और पास में पैसे नहीं थे। ऐसे में मैंने काका से कहा कि इसे ठीक कर दीजिए। मैं बाद में पैसे दे दूंगा।'
सलमान की ये बात सुनते ही उन्हें जवाब में काका ने कहा- 'तू बचपन में भी ऐसा ही करता था। तूने एक बार पहले साइकिल ठीक कराई थी और आज तक पैसे नहीं दिए। तेरा आज भी 1.25 रुपये उधार है। अभिनेता ने कहा कि उनकी बात सुनकर मैं शर्मिंदा हो गया था। सलमान ने आगे कहा कि जब मैं पैसे लौटाने उन्हें गया तो उन्होंने इसे लेने से इनकार कर दिया था।'
You know its a Glamorous night when Bollywood's Bhaijan, Salman Khan & Comedy King Kapil Sharma come together to salute the #MumbaiPolice at #Umang2020 on 26th January, 9:30pm only on Sony. @Kapilsharmapunj @krushnaabhisheksharma @BeingSalmanKhan @MumbaiPolice #KatrinaKaif pic.twitter.com/Eo3s2P8De3
इसी दौरान सलमान ने कटरीना से जुड़ा भी बड़ा बयान दिया। इस किस्से के बाद कपिल ने सलमान से एक सवाल पूछा। कपिल ने पूछा कि आपको कई प्रशंसक मैसेज करते रहते हैं तो ऐसे में आपने कभी किसी फैन की फोटो को जूम करके देखी है? इस दौरान स्टेज पर उनके साथ अभिनेत्री कटरीना कैफ भी थीं। जवाब में सलमान ने कहा- 'वो किसी फैन का तो नहीं, लेकिन कटरीना कैफ की हर फोटो को जूम करके जरूर देखते हैं।'
सलमान खान के इस जवाब पर हर कोई हंसने लगता है। आपको बता दें, 'उमंग' प्रोग्राम 26 जनवरी को सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। सलमान खान की पिछले दिनों फिल्म 'दबंग 3' रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म में सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर थीं।
अदनान को पद्मश्री दिए जाने पर सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, यूजर्स ने पूछा सवाल तो मिला ये अजीब जवाब