{"_id":"5d009fb9bdec22078b2948fa","slug":"salman-khan-revealed-new-releasing-date-of-akshay-kumar-rohit-shetty-katrina-kaif-suryavanshi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईद 2020 पर नहीं रिलीज होगी अक्षय कुमार की फिल्म, सलमान खान ने बताई सूर्यवंशी की नई तारीख","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ईद 2020 पर नहीं रिलीज होगी अक्षय कुमार की फिल्म, सलमान खान ने बताई सूर्यवंशी की नई तारीख
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान-रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान ही हिंदी सिनेमा के सुल्तान है, यह बात एक बार फिर साबित हो गई है। रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी की फिल्म अब अगले साल ईद पर रिलीज नहीं होगा। सलमान खान ने खुद इस फिल्म की नई डेट का ऐलान किया है। अगले साल ईद पर सलमान खान और आलिया भट्ट की फिल्म इंशाअल्लाह रिलीज होने का ऐलान पिछले हफ्ते ही हुआ था, तब से ही इस बात का इंतजार हो रहा था कि अब सूर्यवंशी की नई रिलीज डेट क्या होगी।
2 of 6
सूर्यवंशी की स्टार कास्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यवंशी की रिलीज डेट खिसकने के पीछ की कहानी भी दिलचस्प है और इससे अक्षय को एक फिल्म का फायदा हुआ है। दरअसल अक्षय कुमार ने प्रभुदेवा के साथ सात साल पहले एक फिल्म की थी राउडी राठौड़। इस फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली ही हैं, जो अब सलमान औऱ आलिया के साथ इंशाअल्लाह बना रहे हैं।
3 of 6
salman khan
- फोटो : instagram
इंशाअल्लाह की रिलीज डेट 2020 की ईद रखने के ऐलान से पहले ही इस बात की पूरी बिसातें बिछा दी गईं कि अक्षय कुमार को अपनी फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज डेट खिसकाने में तकलीफ न हो।
I always thought of him as my younger brother and today he proves it... #RohitShetty
इसके चलते सबसे पहले संजय लीला भंसाली ने ये ऐलान किया कि वह राउडी राठौड़ का सीक्वेल अक्षय कुमार और प्रभुदेवा के साथ बनाने जा रहे हैं। और, फिर उसी दिन इंशाअल्लाह की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया।
विज्ञापन
5 of 6
Katrina Kaif, Akshay Kumar
- फोटो : social media
सलमान खान की फिल्मों की रिलीज डेट ईद को अगले साल खाली करने के लिए ही अक्षय कुमार को राउठी राठौड़ की सीक्वेल मिली है। सूर्यवंशी अब अगले साल 27 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय के साथ सलमान की करीबी दोस्त कैटरीना कैफ भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।