सब्सक्राइब करें

इस लड़की के प्यार में दीवाने थे सलमान खान, 20 साल बाद हुई मुलाकात तो बोली- मेरे पोता-पोती हैं तुम्हारे फैन....

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 16 Jan 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
Salman khan revealed that the girl he loved in teenage is now a Grandmother
Salman Khan - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्में पर्दे पर जबरदस्त हिट होती हैं। उनके एक्शन और गुड लुक्स पर तो हर कोई दिल हार जाता है। सलमान खान का स्टाइल कुछ ऐसा है कि लोग उनके दीवाने हो जाते हैं। इतना ही नहीं लाखों लड़कियां सलमान पर जान छिड़कती हैं, लेकिन शादी के मामले में सलमान मात खा जाते हैं। 55 साल की उम्र पार कर लेने वाले दबंग खान आज भी कुंवारे हैं, लेकिन उनकी जिंदगी में ऐसे कई मौके आए थे जब वो शादी करने के बारे में सोचने लगे थे। बहुत साल पहले सलमान को एक लड़की काफी पसंद थी, लेकिन वो उससे अपने दिल की बात नहीं कह पाए। 

Trending Videos
Salman khan revealed that the girl he loved in teenage is now a Grandmother
Salman Khan Birthday - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि 'बिग-बॉस 13' के दौरान अजय देवगन और काजोल सलमान के शो पर पहुंचे थे। सलमान के इस शो में जो भी स्टार आता है सलमान उससे खूब मस्ती करते हैं। ऐसे ही एक फन गेम के दौरान सलमान ने बताया कि बचपन में उन्हें एक लड़की से प्यार हो गया था और अगर उस लड़की से उनकी शादी हुई होती तो वो अब तक दादा बन गए होते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman khan revealed that the girl he loved in teenage is now a Grandmother
सलमान खान - फोटो : Instagram

सलमान ने शो पर बताया कि वो जिस लड़की को पसंद करते थे उसके कुत्ते ने उन्हें काट लिया था। हालांकि वो उस लड़की को अपना बनाने के बारे में सोचते थे। सलमान ने कहा कि, 'मैं उसे सच में पसंद करता था लेकिन रिजेक्शन के डर से कभी कुछ कह नहीं सका'। इतना ही नहीं उस लड़की का अफेयर सलमान के तीन दोस्तों से था और बाद में उन्हें पता चला था कि वो लड़की भी उन्हें खूब पसंद करती थी।

Salman khan revealed that the girl he loved in teenage is now a Grandmother
सलमान खान - फोटो : फाइल

सलमान ये बताते हुए हंसने लगे और उन्होंने कहा कि, '15-20 साल बाद मेरी उस लड़की से मुलाकात दोबारा हुई तो वो दादी बन चुकी थी। उसने मुझसे कहा कि मेरे पोता पोती तुम्हारे फैन है और तुम्हारी फिल्में पसंद करते हैं'। सलमान ने कहा कि, 'अच्छा ही था जो मैंने उस लड़की से अपने दिल की बात नहीं कही वरना मैं भी अब तक दादा बन चुका होता'।

विज्ञापन
Salman khan revealed that the girl he loved in teenage is now a Grandmother
सलमान खान

बता दें कि सलमान के जीवन में बॉलीवुड की कई हसिनाएं आईं, लेकिन किसी से भी सलमान का प्यार शादी के मंडप तक नहीं पहुंच पाया। बताया जाता है कि संगीता बिजलानी के साथ तो उनके शादी के कार्ड भी छप गए थे, लेकिन किसी कारण से ये शादी नहीं हो पाई। इसके अलावा सलमान खान का नाम ऐश्वर्या से भी जुड़ा। हालांकि ये रिश्ता भी एक दर्दनाक मोड़ के साथ खत्म हो गया। इसके अलावा सलमान  का नाम कैटरीना कैफ और लूलिया वंतूर से भी जुड़ा है, लेकिन सलमान ने अभी तक शादी नहीं की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed