फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महंगी पड़ी सलमान खान से दुश्मनी, प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म से हो गई छुट्टी

Fri, 17 Aug 2018 05:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 17 Aug 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
salman khan revenge on priyanka chopra kick her out from this big hollywood project

प्रियंका चोपड़ा के फिलहाल अच्छे दिन नहीं चल रहे हैं। फिल्म भारत छोड़ने के बाद अब प्रियंका को एक और बड़ा झटका लगा है। फिल्म के अचानक टलने के पीछे एक बड़ी वजह और बड़ा नाम है और ये नाम है सलमान खान। पहले अमेरिकन टीवी सीरीज क्वाटिंको की अपार सफलता और फिर अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस से सगाई के बाद से प्रियंका की पांचो उंगलियां घी में डूबी नजर आ रही थीं। मगर अब वक्त ने पलटी मारी है और प्रियंका की प्रोफेशनल लाइफ में कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। प्रियंका कल भी चर्चा में थीं और आज भी चर्चा में हैं। बदला है तो चर्चा का विषय और मिजाज। निक जोनस के साथ सगाई को लेकर उत्साहित प्रियंका ने हिंदी सिनेमा के दबंग खान यानी सलमान की अगली फिल्म भारत में काम करने से मना कर दिया था और वजह बताई थी निक से सगाई।

salman khan revenge on priyanka chopra kick her out from this big hollywood project

फिल्म भारत छोड़ते वक्त प्रियंका के पास काम की कमी नहीं थी। खासकर उनके हॉलीवुड प्रेम के मुताबिक उनके पास क्रिस प्रैट स्टारर फिल्म 'काउब्वॉय निंजा वाइकिंग' थी। मगर अब यह फिल्म अनिश्चतकाल के लिए टल गई है और सूत्रों के मुताबिक फिल्म दोबारा कब शुरू होगी, इसके बारे में इसके निर्माता भी कुछ कह नहीं पा रहे हैं। लेकिन, फिल्म जब भी शुरू होगी इसमें प्रियंका चोपड़ा नहीं होंगी। सलमान खान कैंप से मिली खबर के मुताबिक प्रियंका के भारत छोड़ने और विदेश जाते ही हॉलीवुड फिल्म 'काउब्वॉय निंजा वाइकिंग' का एलान करने से सलमान बहुत नाराज हैं। 

salman khan revenge on priyanka chopra kick her out from this big hollywood project
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा

'काउब्वॉय निंजा वाइकिंग' को यूनिवर्सल पिक्चर्स बना रहा है और यूनिवर्सल पिक्चर्स नहीं चाहता कि वह हिंदुस्तान के सबसे बड़े सितारों में से एक सलमान को किसी तरह से नाराज करें। हॉलीवुड फिल्मों को देश में दिखाने वाले तमाम बड़े वितरक और प्रदर्शक सलमान के प्रभाव में हैं और इसी का नतीजा है कि यूनीवर्सल पिक्चर्स ने 'काउब्वॉय निंजा वाइकिंग' को अनिश्चितकाल के लिए टालने का ऐलान कर दिया है। मुंबई वापस लौटने के बाद से प्रियंका चोपड़ा लगातार सलमान से मिलने और सुलह करने की कोशिशें भी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan revenge on priyanka chopra kick her out from this big hollywood project

इसके लिए उन्होंने करण जौहर और मनीष मल्होत्रा से भी मदद मांगी है लेकिन कोई भी सलमान के गुस्से का शिकार नहीं बनना चाहता है। प्रियंका के भारत छोड़ने से सलमान खान उनसे काफी ज्यादा खफा हैं। सलमान ने कसम खाई है कि वो प्रियंका के साथ कभी काम नहीं करेंगे। सलमान की नाराजगी यहीं तक सीमित नहीं रही है। आपको बता दें कि सलमान एक बार किसी के पीछे पड़ जाते हैं, तो उसे तबाह करके की दम लेते हैं। सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या का साथ देने वाले विवेक ओबेरॉय की नजीर इस मामले में हिंदी सिनेमा में बरसों से दी जाती रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed