फिल्मों में अपनी एक्टिंग और गाए हुए गानों से लोगों का दिल जीत चुके सुपरस्टार सलमान खान अब अपनी खूबसूरत पेंटिंग्स की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। सलमान खान बहुत अच्छे पेंटर हैं और उन्होंने एक पेंटिंग बनाई थी, जो कि प्रदर्शनी में लगने के लिए तैयार है। सलमान खान द्वारा बनाई गई इस पेंटिंग को बंगलुरु में एक कला प्रदर्शनी में लगाया जायेगा। इस बात की जानकारी खुद सलमान ने दी है।
सलमान खान की पेंटिंग को कला प्रदर्शनी में किया जाएगा शामिल, अभिनेता ने इस तरह जताया आभार
Awkward embarrassed n yet delighted, honoured, privileged n over the moon to display my work amongst such great artist n legends like Raja Ravi Varma, Abanindranath Tagore, & VS Gaitonde. In all humility, thank u for the honour!@gitanjalimaini@googlearts @agpworld #AGPWorld https://t.co/0pQjNYGrE5
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) February 26, 2021
बता दें कि 27 फरवरी से 10 मार्च तक होने वाले एक पेंटिंग एग्जीबिशन में उनकी पेंटिंग को नामी चित्रकारों की पेंटिंग के साथ रखा जाएगा। द संदीप एंड गीतांजलि मैनी फाउंडेशन, गैलरी जी के साथ इस पेंटिंग एक्जीबिशन का आयोजन कर रहा है।
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वो अपने फैंस को फिल्मों के जरिए बड़ा तोहफा देने वाले हैं। सलमान खान की फिल्म 'राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई' इसी साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा सलमान खान के पास फिल्म 'अंतिम','पठान','टाइगर 3' भी हैं। इनमें से कुछ फिल्मों की सलमान शूटिंग कर रहे हैं और कुछ की शुरू करने वाले हैं।