अक्सर आम लोगों के मन में यह धारणा होती है कि स्टारडम के बीच आलीशान जिंदगी जीने वाले सितारों का जीवन बहुत सरल होता है। गाड़ी, बंगला, शोहरत और दौलत से लेकर करोड़ो फैंस का प्यार...। मगर पर्दे की रंगीन दुनिया का सच सिर्फ इतना भर नहीं है। हकीकत में देखा जाए तो स्टारडम के बाद इन सितारों की असली जिंदगी शुरू होती है। जीवन इतना सरल नहीं, जितना पर्दे पर दिखता है। इनके लिए हर कदम पर चुनौती है। यह जान हथेली पर लेकर निकलते हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। कुछ ही दिन पहले गायक सिद्धू मूसेवाला को मौत के घाट उतार दिया गया। सलमान के पिता सलीम खान को मिले खत में भी यही धमकी है कि 'मूसेवाला जैसा हाल करेंगे'। पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है। जांच चल रही हैं। मगर, इस बहाने चमकती दुनिया के असुरक्षित जीवन पर नजर डालते हैं। इससे पहले इन सितारों को भी मिली है धमकी...
Bollywood & Underworld: सलमान से पहले इन्हें भी मिल चुकी हैं धमकियां, कैसेट किंग को तो गोलियों से कर दिया था छलनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राकेश रोशन
राकेश रोशन ने बॉलीवुड में काफी योगदान दिया है। उन्होंने 'कोई मिल गया', 'करन-अर्जुन', 'क्रिश' जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। अपने दौर में उन्होंने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया। फिल्म औ सिनेमा को इतना देने वाले राकेश रोशन एक दौर में डर के साए में जी रहे थे। उन्हें अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर अबू सलेम से धमकी भरे कॉल आते थे और पैसे की मांग की जाती थी। यह किस्सा तब का है, जब राकेश रोशन ने अपने बेटे ऋतिक रोशन को 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में लॉन्च किया था। फिल्म ने सफलता के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इसके बाद साल 2001 में राकेश रोशन पर अंडरवर्ल्ड के लोगों ने हमला किया था, जिसमें राकेश रोशन को दो गोलियां लगी थीं। उन्हें उनके ड्राइवर ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। राकेश रोशन को यह गोलियां जान से मारने के लिए नहीं, बल्कि उन्हें धमकाने के लिए मारी गई थी। अंडरवर्ल्ड से राकेश रोशन को धमकी दी गई थी कि वो अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कहो ना प्यार है' के प्रॉफिट में उन्हें हिस्सा दें। लेकिन राकेश रोशन ने पैसे देने से इनकार कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी बात से अबू सालेम नाराज हो गया था और उसने गोलियां चलवाईं।
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान ने हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनका रुतबा फिल्म इंडस्ट्री में कायम है। शाहरुख खान के चाहने वाले कितने हैं, इसका अंदाजा ईद और उनके जन्मदिन पर मन्नत के बाहर लगने वाली भीड़ से लगाया जा सकता है। फैंस किंग खान की एक झलक पाने के लिए घंटों खड़े रहते हैं। मगर, दूसरी तरफ उन्हें सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोल भी किया जाता है। यहां तक कि गैंगस्टर छोटा राजन के साथ रवि पुजारी शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी तक दे चुके हैं। बता दें कि 2014 में आई फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के सेट पर एक नोट मिला था। इसमें लिखा था, 'अगला निशाना शाहरुख होंगे।' कथित तौर पर यह गैंगस्टर राजन ने भेजा गया था।
अमिताभ बच्चन
वर्ष 2010 में अमिताभ बच्चन ने एक ब्लॉगर के खिलाफ पुलिस में शिकायत कराई थी। आरोप था कि ब्लॉगर ने उन्हें और उनके परिवार को मारने की धमकी दी। काफी समय से ब्लॉगर की धमकियां आ रही थीं। इसे बिग बी ने पहले तो नजरअंदाज किया फिर नहीं मानने पर पुलिस में शिकायत की।
आलिया भट्ट और महेश भट्ट
वर्ष 2015 में फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट के परिवार को धमकी मिली थी। तब डी गैंग का नाम सामने आया था और पुलिस ने इस मामले में करीब 12 लोगों को अरेस्ट किया था। इसके बाद वर्ष 2017 में भी महेश भट्ट के पास एक धमकी भरा कॉल आया था। इसमें उनसे 50 लाख रुपये मांगे गए थे। मांग पूरी न होने की सूरत में महेश भट्ट, उनकी पत्नी सोनी राजदान और बेटी व अभिनेत्री आलिया भट्ट को जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में संदीप साहू नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया था। वह अन्य के खिलाफ भी मामला चला था।