{"_id":"5ab3563e4f1c1bb7758b6cc9","slug":"salman-khan-says-his-casual-attitude-towards-work-was-his-biggest-hichki-in-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"30 साल बाद सलमान खान का बड़ा खुलासा, दोबारा कभी नहीं करना चाहते हैं ऐसी गलती ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
30 साल बाद सलमान खान का बड़ा खुलासा, दोबारा कभी नहीं करना चाहते हैं ऐसी गलती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Mar 2018 05:20 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में सलमान खान का कद कितना बड़ा है यह बताने की जरूरत नहीं है। 30 साल के फिल्मी सफर में दबंग खान ने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। 'मैंने प्यार किया' फिल्म से सलमान खान को पहचान मिली और शोहरत का यह सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच सलमान खान ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े राज का खुलासा किया है।
Salman Khan
इन दिनों बॉलीवुड स्टार्स अपनी जिंदगी की उस 'हिचकी' के बारे में बता रहे हैं जिसे भुलाकर वह आगे बढ़ चुके हैं। इससे पहले शाहरुख खान, अजय देवगन, अनिल कपूर और कटरीना कैफ अपनी जिंदगी के उस वाकया का जिक्र कर चुके हैं। इस लिस्ट में अब सलमान खान का नाम भी जुड़ गया है।
Salman Khan
सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान अपनी जिंदगी से जुड़े ऐसे राज के बारे में बता रहे हैं जिस पर आखिरकार उन्हें जीत हासिल हुई। सलमान ने जिंदगी की 'हिचकी' के बारे में बात करते हुए कहा - 'मैं अपने काम को गंभीरता से नहीं लेता था। अब मैं अपने काम को पहले से ज्यादा फोकस होकर करता हूं। मुझे यह अहसास हो गया है कि काम से बेहतर कुछ नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan
इसके साथ ही सलमान ने लोगों से गुजारिश करते हुए कहा कि आप सभी को भी अपने काम को गंभीरता से करना चाहिए। साथ ही गौरवान्वित महसूस करना चाहिए। सलमान इन दिनों 'रेस 3' की शूटिंग में बिजी हैं जो अबु धाबी में चल रही है। फिर भी सलमान दोस्ती निभाते हुए रानी की आने वाली फिल्म 'हिचकी' के प्रमोशन का हिस्सा बनें।
विज्ञापन
SALMAN KHAN
सिर्फ रानी की फिल्म का प्रमोशन ही नहीं सलमान इन दिनों जैकलीन फर्नांडीस का बचाव भी कर रहे हैं। हालांकि इस वजह से यूजर्स ने सलमान को भी निशाने पर लिया। दरअसल, एक दो तीन गाने पर जैकलीन का डांस लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया जिस वजह से उन्होंने जैकलीन को ट्रोल करना शुरू कर दिया। ऐसे में सलमान जैकी के बचाव में उतरे और खुद भी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।