कटरीना कैफ (Katrina Kaif) को देखकर सलमान खान (Slaman Khan) के दिल में अभी भी 'कुछ कुछ होता है'। अरे जनाब ऐसा हम नहीं कर रहे बल्कि सलमान का हाल ही में आया बयान इस ओर इशारा कर रहा है। सलमान, कटरीना कैफ और माधुरी दीक्षित एक साथ एक ही मंच पर मुंबई में आयोजित IIFA प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ सवालों का जवाब देने के बाद कटरीना वहां से जाने लगीं। कटरीना को जाता देख सलमान ने उनसे कुछ ऐसा कह दिया कि उनका बयान चर्चा में आ गया।
कटरीना के बाद अब सलमान ने सबके सामने कह दी दिल की बात, जाता देख बोले- 'तुस्सी ना जाओ'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर सलमान का यह वीडियो छाया हुआ है। वीडियो में आप देखेंगे कि सलमान कटरीना को जाता देख माइक हाथ में ले लेते हैं। इसके बाद सलमान कहते हैं- 'तुम जा रही हो, तुस्सी ना जाओ।' सलमान की यह बात सुनकर कटरीना हंस पड़ती हैं। इस प्रेस वार्ता के दौरान तीनों सितारे शानदार लग रहे थे।
A post shared by Moviez Adda (@moviezadda) on
कटरीना हल्के नीले रंग की के वन पीस में नजर आईं तो वहीं माधुरी दीक्षित मरून कलर के ग्लिटरी गाउन में खूबसूरत लग रही थीं। जबकि सलमान गहरे नीले रंग का कोट-पैंट पहने हुए थे। जहां एक ओर सलमान खान का यह बयान चर्चा में बना हुआ है तो वहीं हाल ही में एक और इवेंट में कटरीना ने सलमान से जुड़ा बड़ा खुलासा किया। कटरीना ने इवेंट के दौरान बताया कि वह सलमान के लिए क्या महसूस करती हैं?
कटरीना ने दबंग खान के बारे में बात करते हुए कहा- 'सलमान ने हमेशा दोस्त के तौर पर मेरा साथ दिया है। सलमान जिंदगी भर मेरे दोस्त रहेंगे। मेरा और सलमान का रिश्ता सहज है। सलमान एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनपर पूरी तरह से विश्वास कर सकते हैं। हम दोनों में कुछ खास कनेक्शन है। सलमान ने मेरी हर तरह से मदद की है। एक दोस्त के नाते हमेशा मेरी पीठ थपथपाई है। मेरी जिंदगी में ऐसा भी वक्त आया जब जिंदगी कठिन दौर से गुजर रही थी। मेरे पास कोई संपर्क नहीं था और ना ही कुछ नजर आ रहा था। जिंदगी बस चले ही जा रही थी। अचानक से सब कुछ खत्म हो गया। हम फिर वहां आ गए जहां हमें होना चाहिए था।'
आइफा की बात करें तो यह जोहान्सबर्ग, मैड्रिड, दुबई, कोलंबो, न्यूयॉर्क जैसे शहरों के बाद अब अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (IIFA 2019) के 20वें संस्करण का आयोजन सितंबर में मुंबई में होने जा रहा है।पिछले 19 सालों से अलग-अलग देशों में आयोजित हो रहा IIFA अवॉर्ड इस बार मुंबई के NSCI Dome, Worli में 16 से 18 सितंबर को संपन्न होगा।
यह भी पढ़ें:- सलमान के साथ रिलेशनशिप पर पहली बार खुलकर बोलीं कटरीना, जिंदगी भर निभाएंगी ये रिश्ता