सलमान खान को बॉलीवुड का मोस्ट एलिजिबल बैचलर कहा जाता है। पूरी दुनिया जानना चाहती है कि आखिर सलमान खान शादी कब करेंगे। हाल ही में सलमान ने अपनी शादी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
लंबे समय बाद अपनी शादी पर सलमान का बड़ा बयान, आप भी जानें कब लेंगे सात फेरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में सलमान ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी के बारे में कहा, 'वो मेरे पास उसका कोई जवाब नहीं है। मुझे इस बात से बहुत खुशी होती है कि बहुत सारे लोगों को मेरी शादी की चिंता है, परेशानी है।'
पढ़ें- 'पद्मावती' को लेकर सलमान ने कही इतनी बड़ी बात, दीपिका ने कमेंट करने से किया मना
सलमान आगे कहते हैं, 'मुझे हैरत ये होती है कि मेरी शादी से इनका क्या फायदा होगा। तो ऐसा कोई जवाब है ही नहीं। हां का भी नहीं, ना का भी नहीं। Maybe का भी नहीं। लेकिन जिस वक्त होगी, होगी, नहीं होगी तो नहीं होगी।'
पढ़ें- रणवीर के पैरेंट्स के सामने साड़ी नहीं संभाल पाईं दीपिका, होटल में सबके सामने सरक गई
सलमन ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं। मैं बहुत ज्यादा खुश हूं।' सलमान के इस जवाब से पता चलता है कि सलमान का शादी करने का कोई इरादा नहीं है। जब भी उनसे इस बारे में सवाल पूछा जाता है वो गोलमोल जवाब देते हैं।
बता दें कि सलमान ने हाल ही में 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग खत्म पूरी की है। वहीं 'रेस 3' की शूटिंग शुरू कर दी है। दोनों ही फिल्मों की तस्वीरें सलमान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी।