सलमान खान ने जबसे अपना करियर शुरू किया तब से अब तक उनकी जिंदगी में कई हीरोइनें प्यार बनकर आईं । ऑफीशियली तौर पर सलमान की पहली गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी को माना जाता है । जो 1980 में मिस इंडिया बनी थीं । कहते हैं कि सलमान और संगीता की शादी भी तय हो गई थी फिर ऐन वक्त ना जाने क्यों ये रिश्ता टूट गया। लेकिन संगीता आज भी सलमान और उनके परिवार के बेहद करीब हैं।
सलमान से मिले धोखे के बाद इस हीरोइन ने छोड़ा था बॉलीवुड, 42 की उम्र में कुंवारी है और कर रहीं ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं सलमान की दूसरी गर्लफ्रेंड की बात करें तो सोमी अली का नाम सामने आता है। सोमी वैसे तो पाकिस्तान की रहने वाली हैं लेकिन उनकी पहचान एक बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल के तौर पर होती है । सोमी अली की मां इराकी और पिता पाकिस्तानी थे । 12 साल की उम्र तक सोमी ने पाकिस्तान में पढ़ाई की और फिर अपने पैरेंट्स के साथ फ्लोरिडा में शिफ्ट हो गईं ।
सोमी को शुरू से ही बॉलीवुड फिल्मों में दिलचस्पी थी। यहां खास बात यह है कि बॉलीवुड में आने से पहले ही सोमी का क्रश सलमान खान पर था । सोमी ने जिस रात 'मैंने प्यार किया' देखी थी, तभी सोच लिया था कि वो सलमान से शादी करेंगी। बॉलीवुड में दिलचस्पी देख सोमी की मां ने उन्हें मुंबई भेज दिया । सोमी के मुंबई आने का खास मकसद फिल्म नहीं बल्कि सलमान खान थे । तब सोमी सिर्फ 16 साल की थीं।
इतनी कम उम्र में ही सोमी, सलमान खान का पीछा करते-करते फ्लोरिडा से मुंबई आ पहुंचीं थीं। मुंबई आकर सोमी ने मॉडलिंग कर अपने करियर की शुरुआत की । साथ ही फिल्मों में भी ट्राई करती रहीं। सोमी जानती थीं कि इसी के जरिए वो सलमान से मिल सकती हैं । फिल्मों में काम करने के दौरान आखिरकार सोमी और सलमान की मुलाकात हुई।