फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: सलमान खान की सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस सख्त, लॉरेंस बिश्नोई की ताजा धमकी के बाद उठाए गए ये कदम

Wed, 29 Nov 2023 08:20 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 29 Nov 2023 08:20 AM IST
सार

लॉरेंस बिश्नोई ने हाल ही में सलमान खान संग निकटता का हवाला देते हुए गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित घर पर हमला किया। इसी कारण अब मुंबई पुलिस ने भाईजान की सुरक्षा को लेकर यह बड़ा कदम उठाया है। 

विज्ञापन
Salman Khan security reviewed by Mumbai Police After attack on Gippy Grewal house by gangster Lawrence Bishnoi
लॉरेंस बिश्नोई-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों जिंदगी को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बनते हैं। काम के मोर्चे पर सलमान इन दिनों 'टाइगर 3'  को लेकर हेडलाइंस का हिस्सा हैं। वहीं, निजी जिंदगी पर गौर फरमाए तो कुछ समय पहले, कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कहा था कि अभिनेता-गायक गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित आवास पर सलमान खान के साथ उनके करीबी संबंधों के कारण हमला किया गया था। अब, गैंगस्टर की धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने खान की सुरक्षा की समीक्षा की है।

Salman Khan security reviewed by Mumbai Police After attack on Gippy Grewal house by gangster Lawrence Bishnoi
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के यह कहने के बाद कि कनाडा में गिप्पी ग्रेवाल के घर पर हमले का कारण सलमान खान संग उनकी निकटता थी ने भाईजान के फैंस की चिंता फिर से बढ़ा दी है। सलमान खान को वापस से धमकी जारी की गई है, इसलिए मंगलवार को मुंबई पुलिस ने सलमान की सुरक्षा की समीक्षा की। अभिनेता को सतर्क रहने के लिए भी कहा गया। फिलहाल, 'टाइगर 3' अभिनेता के पास वाई प्लस सुरक्षा है।

Salman Khan security reviewed by Mumbai Police After attack on Gippy Grewal house by gangster Lawrence Bishnoi
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

समीक्षा की पुष्टि करते हुए, एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'धमकी के बाद, अभिनेता की सुरक्षा की समीक्षा की गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई खामी न रहे। हमने उनसे भी संपर्क किया है, और उन्हें सतर्क रहने के लिए कहा है, और उनकी सुरक्षा के संबंध में कुछ चीजों पर चर्चा की है।' इससे पहले, लॉरेंस बिश्नोई के नाम से एक फेसबुक अकाउंट ने कनाडा में गिप्पी ग्रेवाल के घर पर हमले की जिम्मेदारी ली थी। पोस्ट में लिखा था, 'सलमान खान के साथ आपके करीबी रिश्ते आपकी रक्षा नहीं करेंगे। अब आपके 'भाई' के लिए आगे आने और आपकी रक्षा करने का समय आ गया है। यह संदेश सलमान खान के लिए भी है - यह सोचकर मूर्ख मत बनो कि दाऊद इब्राहिम तुम्हें हमारी पहुंच से बचा सकता है। तुम्हें कोई नहीं बचा सकता। सिद्धू मूस वाला की मृत्यु पर आपकी दिखावटी प्रतिक्रिया पर किसी का ध्यान नहीं गया। आप उसके चरित्र और उसके आपराधिक संबंधों से अच्छी तरह परिचित थे।'

Salman Khan: टाइगर 3 के बाद इन फिल्मों से जबर्दस्त वापसी कर सकते हैं सलमान, लिस्ट के नाम देख रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan security reviewed by Mumbai Police After attack on Gippy Grewal house by gangster Lawrence Bishnoi
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, 'जब तक विक्की मिद्दुखेड़ा जीवित थे तब तक आप हमेशा आसपास मंडराते रहे और बाद में आपने सिद्धू का अधिक शोक मनाया। आप भी अब हमारे रडार पर हैं, और अब आप देखेंगे कि धोखा देने का क्या मतलब होता है। ये तो सिर्फ ट्रेलर था। पूरी फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। किसी भी देश में भाग जाओ लेकिन याद रखो मौत के लिए किसी वीजा की जरूरत नहीं होती, वह वहीं आ जाएगी जहां उसे आना होगा।'

Michael Douglas: माइकल डगलस को स्टैंडिंग ओवशन के साथ किया गया सम्मानित, पत्नी कैथरीन ने इंडियंस को कहा धन्यवाद

विज्ञापन
Salman Khan security reviewed by Mumbai Police After attack on Gippy Grewal house by gangster Lawrence Bishnoi
गिप्पी ग्रेवाल-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

लॉरेंस बिश्नोई के संदेश के बाद, गिप्पी ग्रेवाल ने स्पष्ट किया कि उनका सलमान खान के साथ कोई करीबी रिश्ता नहीं है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, 'सलमान खान से मेरी कोई दोस्ती नहीं है और इसका गुस्सा मुझ पर निकाला जा रहा है। मेरे लिए, यह अभी भी चौंकाने वाला है और मैं यह समझने में असमर्थ हूं कि मेरे साथ क्या हुआ है।'

Randeep-Lin Wedding: इस दिग्गज एक्टर के थिएटर ग्रुप में पहली बार मिले थे रणदीप-लिन, अभिनेत्री ने किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed