सब्सक्राइब करें

दोस्त की शादी में ऐसे बदले बदले नजर आ रहे थे सलमान खान, 33 साल पुराना वीडियो देख फैंस भी हो गए हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 10 Feb 2021 08:13 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan drops video from 33 years ago to wish friend on wedding anniversary, has a funny advice for friend's wife
Salman Khan - फोटो : Social Media

सलमान खान बॉलीवुड के दबंग स्टार हैं, लेकिन इंडस्ट्री में उनके दोस्ती के किस्से बहुत मशहूर हैं। जो सलमान को करीब से जानते हैं वो ये बात अच्छे से जानते हैं कि सलमान खान यारों के यार हैं। हाल ही में सलमान खान ने एक थ्रोबैक वीडियो साझा किया है जिसमें वो अपने खास दोस्त की शादी में शामिल होते दिख रहे हैं। 33 साल पुराने इस वीडियो में सलमान खान बिल्कुल अलग नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो में अभिनेत्री संगीता बिजलानी भी नजर आ रही हैं। अब सलमान ने ये वीडियो साझा करते हुए अपने दोस्त को शादी की सालगिरह की अनोखे अंदाज में बधाई दी।

Trending Videos
Salman Khan drops video from 33 years ago to wish friend on wedding anniversary, has a funny advice for friend's wife
सलमान खान और संगीता बिजलानी - फोटो : फाइल

सलमान खान इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहते हैं और अपने फैंस के लिए अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो साझा करते हैं। हाल ही में सलमान ने अपने अजीज दोस्त सादिक को उनकी शादी की सालगिरह की बधाई दी है। उन्होंने सादिक की शादी का एक थ्रोबैक वीडियो साझा किया है जिसमें वो शादी में शिरकत करते दिख रहे हैं। वीडियो बहुत छोटा सा है जिसमें सलमान वेन्यू पर पहुंचते हैं।वो पहले अपने दोस्त से मिलते हैं फिर संगीता से मिलते हैं और फिर बात करने लगते हैं। इस वीडियो को साझा करने के साथ-साथ सलमान ने जो कैप्शन दिया है वो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan drops video from 33 years ago to wish friend on wedding anniversary, has a funny advice for friend's wife
सलमान खान - फोटो : Twitter- @BombayBasanti

सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, 'बचपन का दोस्त सादिक। चाइल्डहुड मतलब की जब मैं छोटा बच्चा था, तब 33 साल पहले उसने शादी कर ली। रिहाना के लिए मेरे दिल में बहुत इज्जत है। आप दोनों को शादी की सालगिरह की बहुत बहुत बधाई'। अंत में सलमान ने लिखा, 'रिहाना आखिरी सलाह है, अभी भी वक्त है भाग जाओ'।

Salman Khan drops video from 33 years ago to wish friend on wedding anniversary, has a funny advice for friend's wife
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan

अब फैंस को सलमान का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है और वो उनके वीडियो पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। इतना ही नहीं फैंस सलमान के बदले बदले अंदाज को देखकर भी काफी हैरान नजर आ रहे हैं। दरअसल आज सलमान खान दबंग स्टार हैं, लेकिन 33 साल पहले वो काफी दुबले पतले हुआ करते थे। हालांकि फैंस को सलमान हर अंदाज में पसंद आते हैँ।

विज्ञापन
Salman Khan drops video from 33 years ago to wish friend on wedding anniversary, has a funny advice for friend's wife
सलमान खान- राधे योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों बड़े पर्दे के साथ साथ छोटे पर्दे के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के जरिए भी छाए हुए हैं। सलमान इन दिनों 'बिग बॉस 14' की शूटिंग कर रहे है। शो में काफी जबरदस्त मोड़ देखने को मिल रहे हैं जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं बात करें फिल्मों की तो सलमान 'अंतिम' फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसका निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया है। इसके अलावा वो 'राधेः योर मोस्ट वांटेड भाई' फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए दर्शक बेहद उत्साहित हैं। ये फिल्म इस साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जा सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed